सीएम मोहन ने बरगी की पूर्व विधायक को लेकर क्यों कही ऐसी बात कि सब हो गए हैरान !

Rahul Garhwal | Mar 20, 2024, 24:12 IST
hnhn
जबलपुर में भाषण के दौरान सीएम मोहन यादव ने
बरगी से बीजेपी की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि हो सकता है कि उनके पर्स से रिवॉल्वर निकल आए। क्या थी पूरी घटना, आइए आपको बताते हैं....

CM Mohan Yadav Comment


BHOPAL. रानी अवंती बाई स्मृति कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम मोहन यादव जबलपुर पहुंचे थे। वह बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी के प्रचार कार्यक्रम में भी शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बरगी से बीजेपी की विधायक रहीं प्रतिभा सिंह ( Former Bargi MLA Pratibha Singh ) भी मौजूद थीं। सीएम ने अपने भाषण में पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह का जिक्र करते हुए कह दिया कि हो सकता है कि उनके यानी प्रतिभा सिंह के पर्स में रिवॉल्वर निकल आए। सीएम की यह बात सुन वहां मौजूद सभी लोग हतप्रभ रह गए।



सीएम मोहन ने क्या कहा ?



मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच पर मौजूद सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए जब आयोजन स्थल की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह की बात की, तो उन्होंने कहा शायद इनके पर्स से रिवॉल्वर निकल जाए। हालांकि बाद में इस बयान को कवर करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा लोग कहते हैं। आचार संहिता लगने के बाद जब सभी लाइसेंसी शस्त्र थानों में जमा हो चुके हैं। उस समय पर मुख्यमंत्री का अपनी ही पूर्व विधायक पर इस तरह का कटाक्ष करने से लोगों को काफी अचरज हुआ।



प्रतिभा सिंह के बेटों को दी गई थी सजा



गौरतलब है कि प्रतिभा सिंह और उनके दोनों पुत्रों को पारिवारिक विवाद के मामले में कुछ दिनों पहले ही अदालत ने कोर्ट खत्म होने तक की सजा सुनाई थी। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की अच्छी खासी किरकिरी हुई थी। अब दोपहर 3 बजे के प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जब देर रात पहुंचे, तो उन्हें मंच पर न जाने ऐसी क्या अव्यवस्था नजर आई कि उन्होंने क्षेत्रीय विधायक की मां पूर्व विधायक पर ही ऐसा कटाक्ष कर दिया।



प्रतिभा सिंह के बेटों पर लगते रहे हैं आरोप



आपको बता दें कि कांग्रेस के नेता सौरभ नाटी शर्मा को धमकी देने से लेकर लगातार प्रतिभा सिंह के बेटों पर लगातार गुंडागर्दी के आरोप लगते रहे हैं। 3 साल पहले, बरगी की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के दबंग बेटे नीरज सिंह और समर्थक धन सिंह ने डॉक्टर जीपी चौबे की कनपटी पर रिवॉल्वर तान दी थी। आरोपियों ने मकान निर्माण के लिए बुलाए गए लेबरों को भी मारपीट कर भगा दिया था। मामले में डॉक्टर जीपी चौबे ने मदनमहल थाने में शिकायत दी थी पर पुलिस ने 24 घंटे बाद मीडिया के दबाव में FIR दर्ज की थी। उसके बाद 2020 में प्रतिभा सिंह के बेटे गोलू ने बेलखेड़ा के कूड़ाकला गांव वालों पर की दनादन फायरिंग करते हुए मारपीट और तोड़फोड़ की थी। इस मामले आरोपियों की तलाश करते हुए सशस्त्र पुलिस को उत्तर प्रदेश तक जाना पड़ा था।



ये खबर भी पढ़िए..



पानी की केन में हो रही थी ब्रांडेड शराब की होम डिलीवरी, 9 पेटी जब्त



सीएम को सबकी खबर



मुख्यमंत्री मोहन यादव का पर्स में रिवॉल्वर का बयान क्या मायने रखता है ये तो बीजेपी के रणनीतिकार या मुख्यमंत्री मोहन यादव ही जानते हैं। पर लोकसभा चुनाव के दौर में मुख्यमंत्री का ये बयान कहीं ना कहीं जनता को तो ये ही प्रदर्शित कर गया कि बरगी में सिंह परिवार पर जो गुंडई के आरोप लगते हैं, उनकी खबर मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी है।



Lok Sabha Elections | CM Mohan Yadav visit Jabalpur | CM Mohan Yadav revolver statement



Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • CM Mohan Yadav
  • CM Mohan Yadav visit Jabalpur
  • CM Mohan Yadav revolver statement
  • Former Bargi MLA Pratibha Singh