मध्य प्रदेश में MSP पर होगी सोयाबीन की खरीदी, सीएम मोहन यादव ने जताया केंद्र सरकार का आभार
BHOPAL. मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश में अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) पर सोयाबीन की खरीदी की जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सोयाबीन की फसल की खरीद की अनुमति दे दी है। केंद्र के फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
शिवराज सिंह ने किसानों को दिया तोहफा
एमपी की डॉ. मोहन यादव सरकार ने मंगलवार को यह प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में पास होने के बाद केंद्र सरकार के पास भेजा गया था। केंद्र सरकार ने बुधवार को 4 हजार 892 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर MSP पर सोयाबीन की खरीदी की अनुमति दे दी गई है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
सीएम मोहन यादव ने जताया आभार
केंद्र सरकार के इस बड़े फैसले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर आभार जताया है। सीएम मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा किसानों की चिंता की है। मध्य प्रदेश की सरकार किसान कल्याण के लिए संकल्पित है। आगे कहा कि मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सोयाबीन की खरीदी की जाएगी। किसानों के हित में लिए गए इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि मध्य प्रदेश में किसान सोयाबीन की फसल 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल खरीदने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी इस मांग को लेकर किसान न्याय यात्रा निकाल रही है। अब केंद्र से अनुमति मिलने के बाद सरकार ने 4 हजार 892 प्रति क्विंटल सोयाबीन खरीद को मंजूरी दे दी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक