सीएम मोहन यादव से अपील : क्या GIS की तरह भोपाल हर दिन दुल्हन की तरह सजा नहीं रह सकता
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का आयोजन हो रहा है। इस खास आयोजन के मद्देनजर, प्रदेश की मोहन सरकार ने राजधानी को दुल्हन की तरह सजा दिया है। रात के वक्त भोपाल पूरी तरह से रोशनी में डूबा नजर आ रहा है, जो शहर की सुंदरता को और भी निखार रहा है।
हर दिन दुल्हन की तरह सजे भोपाल
स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा मिले
इस तरह के बदलाव से न केवल भोपाल की सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि यह स्थानीय कलाकारों (Local Artists) के लिए भी एक बड़ा मंच साबित होगा। जब हर गली, चौराहा और दीवार कला से सजे होंगे, तो यह एक स्थायी धरोहर बन जाएगा। यह शहर की पहचान को भी एक नई दिशा देगा, जिसमें कला, संस्कृति और सौंदर्य का मेल होगा।
ये भी खबर पढ़े...ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जानें GIS के बारे में सबकुछ
क्या सरकार अब हर दिन शहर को सजाने पर ध्यान देगी?
भोपाल को एक सुंदर, आकर्षक और स्वच्छ शहर बनाने के लिए सरकार को केवल आयोजनों के समय ही सजावट तक सीमित नहीं रहना चाहिए। सीएम मोहन यादव को यह सोचने की जरूरत है कि क्या वे हर दिन भोपाल को एक नया रूप देने के लिए कदम उठा सकते हैं? अगर ऐसा होता है तो यह न केवल शहरवासियों के लिए गर्व की बात होगी, बल्कि पूरी दुनिया में भोपाल (Bhopal) की एक नई पहचान बनेगी।
तो क्या हम भोपाल को केवल एक आयोजन के लिए सजाएंगे, या इसे हर दिन एक खूबसूरत, साफ-सुथरा और रंग-बिरंगा शहर बनाएंगे? उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में एक स्थायी और सकारात्मक कदम उठाएगी, जिससे भोपाल न केवल एक दिन, बल्कि हर दिन दुल्हन की तरह सजा दिखेगा।
thesootr की अपील
ये भी खबर पढ़े...जीआईएस: इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रकृति का बेजोड़ संगम, इसी से निवेशक हो रहे आकर्षित
पीएम मोदी करेंगे समिट का उद्घाटन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का उद्घाटन 24 फरवरी की सुबह 10 बजे करेंगे। पीएम मोदी 23 फरवरी को ही भोपाल आ जाएंगे क्योंकि वे छतरपुर में कैंसर हॉस्पिटल का भूमिपूजन करके भोपाल पहुंचेंगे। उनका विमान राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड होगा। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर के जरिए लाल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां 3 हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। लाल परेड ग्राउंड से पीएम मोदी राजभवन पहुंचेंगे। यहां से कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में जाकर बीजेपी की बैठक करेंगे। फिर राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन समिट स्थल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय जाएंगे। अब तक के प्लान के मुताबिक, पीएम मोदी समिट के बाद वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक