सीएम मोहन यादव की किसान हित में बड़ी घोषणा, गेंहू खरीदी अब 2625 रुपए में

Sanjay Gupta | Mar 06, 2026, 18:21 IST
cm mohan yadav
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को इंदौर में किसान हित में एक बड़ी घोषणा की। गेंहू खरीदी अब 2625 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर होगी।

News in Short

  • सीएम मोहन यादव ने गेंहू की खरीदी मूल्य 2625 रुपए प्रति क्विंटल तय किया।
  • किसानों के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख 7 से बढ़ाकर 10 मार्च की गई।
  • सीएम ने किसानों को दिन में बिजली देने की घोषणा की।
  • यूपीएससी परिणाम में मध्यप्रदेश के ईशान भटनागर और पक्षल ने टॉप 10 में जगह बनाई।
  • सीएम ने मध्यप्रदेश के होनहार छात्रों को बधाई दी और कहा, अब हमारे युवा यूपीएससी में भी झंडे गाड़ रहे हैं।

News in Detail

INDORE. इंदौर के आयोजन के लिए शुक्रवार दोपहर में इंदौर आए सीएम डॉ. मोहन यादव ने गेंहू खरीदी को लेकर बड़ी घोषणा की। सीएम ने कहा कि गेंहू के लिए अधिकतम मूल्य 2585 रुपए है। इस पर सरकार ने 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का फैसला लिया है। अब गेंहू की खरीदी 2625 रुपए प्रति क्विटंल के भाव पर की जाएगी।



MPPSC राज्य सेवा परीक्षा में होम टाउन नियम और ईएसबी से दूर परीक्षा केंद्र मिलने पर बोले सीएम मोहन यादव



पंजीयन की तारीख भी बढ़ाई

इसके साथ ही सीएम ने गेंहू खरीदी के लिए पंजीयन कराने के लिए अंतिम तारीख भी बढा दी है। अब किसान 7 की जगह 10 मार्च तक इसका पंजीयन करा सकेंगे। साथ ही सीएम ने कहा कि फैसला लिया है कि किसानों को खेती के लिए दिन में ही बिजली मिले। अभी रात को बिजली देते हैं तो किसान भाई परेशान होते हैं। दिन में बिजली मिलने से वह परेशानी से बच सकेंगे।



इंदौर में 946 करोड़ में बिके 23 शराब ग्रुप, अभी आधे ग्रुप की बिक्री बाकी



इंदौर में अरबों की संपत्ति वाले चोइथराम ट्रस्ट में ट्रस्टी मोतियानी पर चलेगा केस



इंदौर के शराब ठेके में बेंगलुरु की कंपनी की एंट्री, सबसे महंगे ग्रुप से सूरज रजक बाहर



यूपीएससी चयन पर बधाई

सीएम ने कहा कि यूपीएससी का रिजल्ट आज आया है और इसमें मध्यप्रदेश के दो होनहार युवा टॉप टेन में आए हैं। इसमें भोपाल के ईशान भटनागर की पांचवी रेंक आने और धार के पक्षल की आठवी रेंक आने पर बधाई दी है। साथ ही कहा कि अब हमारे युवा यूपीएससी में भी झंडे़ गाड़ रहे हैं। सीएम ने गेर को लेकर भी बधाई दी हैं।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर
  • यूपीएससी
  • गेंहू खरीदी