इंदौर में 946 करोड़ में बिके 23 शराब ग्रुप, अभी आधे ग्रुप की बिक्री बाकी

Sanjay Gupta | Mar 06, 2026, 14:39 IST
Share
indore-liquor-shop-auction-23-groups-sold
indore-liquor-shop-auction-23-groups-sold

इंदौर में शराब ठेकों ने एक बार फिर सरकारी खजाने को जमकर भरा है। कुल 56 ग्रुप में से 23 ग्रुप 946 करोड़ रुपए में उठ चुके हैं। अभी 23 ग्रुप बाकी हैं।

INDORE. वित्तीय साल 2026–27 के लिए शराब दुकानों के आवंटन की ई-टेंडर और ई-ऑक्शन प्रक्रिया चल रही है। इंदौर के लिए इस बार 2 हजार 102 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया है।

यह राशि जिले के 56 ग्रुप में बांटी गई है, जो करीब 175 दुकानों के ठेके से आएगी।

अब तक 23 ग्रुप बिक चुके हैं। टेंडरिंग प्रक्रिया दो चरणों में की गई थी, जिसमें 19-19 ग्रुप की नीलामी हुई थी। अब तीसरे चरण की टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है।

राजस्व लक्ष्य से भी 103 करोड़ अधिक मिला

इन 23 ग्रुप की शराब दुकानों का ठेका साल 2025-26 में 703 करोड़ रुपए में हुआ था। इस साल, 20 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ लक्ष्य 843 करोड़ रुपए रखा गया था। लेकिन, इन दुकानों की बोली 12 फीसदी ज्यादा कीमत पर, यानी 946 करोड़ रुपए में लग गई।

इस साल के लिए जो निर्धारित आरक्षित मूल्य 843.78 करोड़ रुपए था, उसके मुकाबले कुल 946.58 करोड़ रुपए का उच्चतम ऑफर मिला है। यानी, यह लक्ष्य से 103 करोड़ रुपए ज्यादा है, जो कि 12.18 फीसदी अधिक है।

दो चरणों में इस तरह हुए टेंडर

आबकारी विभाग द्वारा की गई टेंडर प्रक्रिया के पहले चरण में 19 ग्रुप में 11 ग्रुप बिके। इसी में सबसे महंगा 134 करोड़ का ग्रुप वन भी था जो बेंगलुरु की कंपनी ने ऊंची कीमत में हासिल किया।

यह 11 ग्रुप 498 करोड़ रुपए में गए थे। फिर अगले चरण में 19 ग्रुप में से 12 ग्रुप बिके, जिससे विभाग को 448 करोड़ रुपए मिले। इस तरह अभी तक कुल 946 करोड़ का राजस्व लक्ष्य हासिल हो चुका है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में एक साल में 69 हजार मजदूरों की मौत, सभी की उम्र 60 से कम, विभाग करेगा जांच

MP NEWS: 30 लाख श्रमिकों और आउटसोर्सकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा बढ़ा वेतन और एरियर

श्रमिकों के बच्चों को फ्री मिलती है कोचिंग, चलाई जाती है निशुल्क कोचिंग सहायता योजना

रिश्वत लेते पकड़े गए अफसर को श्रम विभाग ने दे दिया और काम, लोकायुक्त मांग रहा अभियोजन

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • Indore
  • आबकारी विभाग
  • शराब दुकान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती