मोहन कैबिनेट की बैठक आज, जानिए सीएम मोहन यादव का पूरा शेड्यूल...
Pratibha ranaa | Sept 24, 2024, 07:35 IST
सीएम यादव
आज सीएम मोहन यादव मंत्रालय में कैबिनेट मीटिंग करेंगे, जिसमें महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके बाद, वे राज्य सैनिक बोर्ड की वार्षिक बैठक और फेडरेशन ऑफ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ( cm mohan yadav ) आज कैबिनेट मीटिंग करेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में होगी। इसके बाद, दोपहर 1:00 बजे मध्य प्रदेश राज्य सैनिक बोर्ड की वार्षिक बैठक होगी। दोपहर 4 बजे सीएम फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के समारोह एवं निवेश सम्मेलन में शामिल होंगे। ( cm mohan yadav cabinet meeting )
ये खबर भी पढ़िए...झारखंड में गरजे सीएम मोहन यादव, बोले- राज्य बेईमान लोगों के हाथों में चला गया
CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
- दोपहर 11.बजे मंत्रालय में ब्रीफिंग केबिनेट बैठक।
- दोपहर 11:30 बजे: सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित होगी।
- दोपहर 1 बजे: मंत्रालय में एमपी राज्य सैनिक बोर्ड की वार्षिक बैठक होगी।
- शाम 4:30 बजे: सीएम फेडरेशन ऑफ एमपी चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नव निर्वाचित अध्यक्ष के पदग्रहण समारोह एवं
- निवेशकों के सम्मेलन में शामिल होंगे।
- शाम 5:15 बजे: सीएम राजभवन जाकर राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मुलाकात करेंगे।
- शाम 6 बजे: सीएम भाजपा प्रदेश कार्यालय का दौरा करेंगे।
- शाम 7 बजे: वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सागर संभाग के उद्योगपतियों से निवेश पर चर्चा करेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक