छिंदवाड़ा-पांढुर्णा को करोड़ों की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, आज आएगी पेंशन योजना की राशि
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज (26 मार्च) छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के दौरा पर रहेंगे। सीएम पांढुर्णा को करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात देने वाले हैं। इसके साथ ही वे सिंगल क्लिक से पेंशन और संबल योजना की राशि भी बांटेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...
पांढुर्णा को मिलेगी करोड़ों की सौगात
सीएम मोहन यादव सुबह 10 बजे उज्जैन से छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे पांढुर्णा जाएंगे। वे 11:30 बजे प्रसिद्ध हनुमान लोक पहुंचेंगे। यहां सीएम भगवान बजरंग बली के दर्शन और पूजन करेंगे।
इसके बाद सीएम पांढुर्णा को 362 करोड़ 80 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। यहां कुल 67 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। दोपहर 12:35 बजे वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान खनिज विभाग के नियुक्ति पत्र भी बांटे जाएंगे।
छिंदवाड़ा जाएंगे सीएम मोहन यादव
इसके बाद सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)दोपहर 2 बजे श्री रामेश्वर धाम, सिहोरामाल (सिवनी रोड, छिंदवाड़ा) पहुंचेंगे। वे यहां 506 करोड़ 29 लाख रुपए के कार्यों की नींव रखेंगे। इसमें कुल 105 छोटे-बड़े विकास कार्य शामिल किए गए हैं।
वे सिहोरामाल में आयोजित सहस्त्र कुंडीय महायज्ञ में जाएंगे। साथ ही जामसांवली धाम में हनुमान जन्मोत्सव 2026 का भी शुभारंभ करेंगे।
इन सभी के बाद सीएम आज हजारों लाभार्थियों को सिंगल क्लिक से पेंशन योजना की राशि खातों में भेजेंगे। संबल योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी भेजी जाएगी। ये प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...
- सुबह 10:00: उज्जैन से छिंदवाड़ा जाएंगे।
- सुबह 11:30: सौंसर के प्रसिद्ध हनुमान लोक पहुचेंगे।
- सुबह 11:40: हनुमान लोक में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 02:05: सिहोरामाल (छिंदवाड़ा) के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 03:40: छिंदवाड़ा के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- शाम 04:00 बजे: संबल और पेंशन योजना की राशि का सिंगल क्लिक ट्रांसफर करेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
सीएम मोहन यादव के जन्मदिन पर नगराध्यक्ष मिश्रा, प्रभारी रावत की चतुराई ने सबको चौंकाया
रामनवमी की छुट्टी आज, सामान्य प्रशासन विभाग ने दोबारा जारी किया आदेश
Weather Update: MP-CG और राजस्थान का मौसम: कहीं सूरज की तपिश, कहीं ल्की बारिश के आसार!