सीएम मोहन यादव के जन्मदिन पर नगराध्यक्ष मिश्रा, प्रभारी रावत की चतुराई ने सबको चौंकाया
Sanjay Gupta | Mar 25, 2026, 22:17 IST
cm mohan yadav
INDORE. सीएम डॉ. मोहन यादव का 25 मार्च बुधवार को जन्मदिन। इस दिन वह केवल दो मिनट के लिए इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। लेकिन इस दौरान ही नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा की चतुराई ने सबको चौंका दिया।
सीएम मोहन यादव अपने जन्मदिन पर काफी व्यस्त रहे। वह दिन में सागर थे, इसके बाद उन्हें उज्जैन जाना था। इसके लिए वह प्लेन से शाम को इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। जन्मदिन का मौका था तो इंदौर के कई नेता स्वागत करना चाहते थे। कई नेता एयरपोर्ट पहुंच गए। लेकिन सीएम बाहर ही नहीं आए। लेकिन बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा और संभागीय प्रभारी रणवीर सिंह रावत इसी दौरान हवाई पट्टी पर गुलदस्ता देने पहुंच गए और सीएम का स्वागत किया।
इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला, जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा भी पहुंचे थे। वह भी गुलदस्ते के साथ। लेकिन सीएम बाहर ही नहीं आए और यह अपना गुलदस्ता लिए लौट गए।
![cm-mohan-yadav]()
जानकारी के अनुसार सीएम को हेलिकॉप्टर से उज्जैन जाना था। क्योंकि सीएम के शहर में आने पर सारे कार्यक्रम की जानकारी औपचारिक तौर पर नगराध्यक्ष के पास जाती है तो मिश्रा को इसकी जानकारी थी। वहीं, रावत संभागीय प्रभारी हैं तो उन्हें भी जानकारी थी कि सीएम बाहर नहीं आएंगे और हवाई पट्टी से ही प्लेन से हेलिकॉप्टर में बैठकर उज्जैन निकलेंगे। इस पर मिश्रा और रावत उनके आने के समय पर पहले ही अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी पर पहुंच गए और सीएम का स्वागत कर मजमा लूट लिया।
मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के 14 अधिकारियों की जमानत इंदौर CBI कोर्ट से खारिज, सॉल्वर को बैठाकर किया था फर्जीवाड़ा
मेदांता ग्रुप के एमडी कार्डियक सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान इंदौर में गैर-इरादतन हत्या के केस से बाल-बाल बचे
इंदौर में खाद्य आपूर्ति अधिकारी की सुस्ती, अफवाह ने पेट्रोल-डीजल पर फैलाया पैनिक, सुबह 70 टैंकर पहुंचे
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : नगर निगम की मनमानी पर लगी लगाम, सड़क चौड़ीकरण का नोटिस निरस्त
ये नेता गुलदस्ता लिए बाहर ही खड़े रहे
cm-mohan-yadav
सीएम सीधे उज्जैन जाने वाले थे
cm-mohan-yadav
मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के 14 अधिकारियों की जमानत इंदौर CBI कोर्ट से खारिज, सॉल्वर को बैठाकर किया था फर्जीवाड़ा
मेदांता ग्रुप के एमडी कार्डियक सर्जन डॉ. नरेश त्रेहान इंदौर में गैर-इरादतन हत्या के केस से बाल-बाल बचे
इंदौर में खाद्य आपूर्ति अधिकारी की सुस्ती, अफवाह ने पेट्रोल-डीजल पर फैलाया पैनिक, सुबह 70 टैंकर पहुंचे
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : नगर निगम की मनमानी पर लगी लगाम, सड़क चौड़ीकरण का नोटिस निरस्त
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava