सीएम मोहन यादव ने राज्यसभा की तीसरी सीट पर बोली बड़ी बात, कांग्रेस में मची खलबली

Sanjay Gupta | Jun 06, 2026, 22:39 IST
cm-mohan-yadav-comments
मप्र की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों से उम्मीदवार तय है। आंकड़ों से बीजेपी के पास दो और कांग्रेस को एक सीट मिलना है, लेकिन बीजेपी की नजर अब तीसरी सीट पर भी है।

राज्यसभा की तीन सीटों के लिए मध्यप्रदेश में चुनाव है। इसके लिए फिलहाल बीजेपी ने दो ही उम्मीदवार उतारे हैं, जिसमें रजनीश अग्रवाल और तरुण चुग है। वहीं कांग्रेस से मीनाक्षी नटराजन मैदान में हैं, लेकिन नटराजन को लेकर कांग्रेस में पहले ही उठापटक जारी है।



बीजेपी इसका फायदा उठाने में जुट गई है। इस मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव का तीन शब्दों के बयान ने मामले को बेहद गरमा दिया है। सीएम मोहन यादव शनिवार को इंदौर में लैटिन अमेरिका निवेश फोरम के लिए इंदौर में थे।



यह बोले सीएम- जाएगी कहां

सीएम निवेश फोरम के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। निवेश व भविष्य की संभावनाएं पर बात हुई। इसके बाद वह उठ गए। तभी सवाल हुआ कि क्या बीजेपी राज्यसभा की तीसरी सीट पर भी आएगी। तब वह जाते-जाते मुस्करा कर बोले- जाएगी कहां।



दो शब्दों से मचा दी कांग्रेस में हलचल

सीएम के इन दो शब्दों की बात से ही कांग्रेस में हलचल मचना तय है। कांग्रेस पहले ही राज्यसभा की एक सीट लेने के जादुई आंकड़़े 58 से कुछ ही ऊपर है। ऐसे में जहां बीजेपी ने पांच-छह विधायकों में सेंध मारी और क्रास वोटिंग हुई, वहां यह तीसरी सीट बीजेपी की झोली में गिर जाएगी।



बीजेपी इस सीट पर आदिवासी वोट बैंक की रणनीति से उतर सकती है। दोनों ही सीट अभी उन्होंने सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के कोटे में दी है, ऐसे में तीसरी सीट पर आदिवासी कार्ड खेला जा सकता है, जिससे कांग्रेस के कुछ उम्मीदवार अपने पाले में लाए जा सकें।



मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहले ही चेता चुके

इसी मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पांच जून को ही बड़ी बात कह चुके हैं। उन्होंने साफ कहा कि यदि पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारती है तो फिर उसे जिताएंगे।



इसके पहले भी लोकसभा चुनाव के समय जून 2024 में कांग्रेस के उम्मीदवार को ही वह अपनी गाड़ी में ले उड़े थे और अक्षय कांति बम ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। जिसे सीएम डॉ. मोहन यादव भागा हुआ द्ल्हा कहते हैं।



वहीं, इस बार बीजेपी दूल्हे की जगह बाराती भगाने में जुटी है। इसके संकेत मिलने लगे हैं। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अभी इतना ही कह रहे हैं कि पार्टी ने दो उम्मीदवार ही उतारे हैं और दोनों को जिताएंगे।



ये भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सीट हथियाने के लिए तीसरा उम्मीदवार उतारेगी भाजपा



MP राज्यसभा चुनाव: BJP के दो प्रत्याशी तरुण और रजनीश ने भरा नामांकन



एमपी राज्यसभा चुनाव: दिल्ली में महामंथन, कांग्रेस कैंडिडेट का ऐलान अगले दो दिन में



इंदौर में पूर्व मंत्री रंजना बघेल का बेटा यश 2 घंटे तक चोरल नदी में फंसा रहा, हिम्मत करके तैरकर किनारे पर आया





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • राज्यसभा चुनाव
  • तरुण चुघ
  • मीनाक्षी नटराजन
  • रजनीश अग्रवाल