इंदौर–उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे सीएम मोहन यादव, जबलपुर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Kaushiki | Jun 20, 2026, 09:17 IST
cm mohan yadav
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर, भोपाल और जबलपुर के दौरे पर हैं। वह इंदौर में नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे। वहीं जबलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सीएम मोहन यादव का दौरा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (20 जून) अपने दिन की शुरुआत धार्मिक नगरी उज्जैन से करेंगे। वे आज उज्जैन, इंदौर, भोपाल और जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कई बड़े कार्यक्रमों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज सुबह उज्जैन में कुछ स्थानीय कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद वे सुबह 11:15 बजे उज्जैन के हासमपुरा से सांवेर के लिए रवाना होंगे। सीएम दोपहर को इंदौर पहुंचेंगे। वहां वह पितृ पर्वत पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।



इसके बाद वह दोपहर 2:10 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। शाम को भोपाल में समय बिताने के बाद सीएम जबलपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात 8:00 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री आज की रात जबलपुर में ही रुकेंगे।



इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से फायदा

आज इंदौर और उज्जैन के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एक नए सफर की शुरुआत करेंगे।



दोनों नेता मिलकर इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे। यह कार्यक्रम सांवेर विधानसभा के चंद्रावतीगंज में सुबह 11:30 बजे होगा। इस नए हाईवे के बनने से दोनों शहरों के बीच की दूरी बहुत कम हो जाएगी।



यह नया कॉरिडोर विशेष रूप से सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इससे सिंहस्थ के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का सफर आसान और सुरक्षित हो जाएगा।



राष्ट्रपति का जबलपुर दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आज मध्यप्रदेश के जबलपुर दौरे पर रहेंगी। वे विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीधे संस्कारधानी जबलपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के आने से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। सुरक्षा को देखते हुए पूरे जबलपुर शहर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।



कार्यक्रम वाली जगहों के 15 किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह सुरक्षित किया गया है।इस पूरे 15 किलोमीटर के इलाके को नो फ्लाइंग जोन बनाया गया है। यह पाबंदी 20 जून सुबह 10 बजे से अगले दिन रात तक लागू रहेगी।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी। इस साल योग दिवस का आयोजन जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में हो रहा है। इस बड़े और खास कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे। साथ ही सीएम मोहन यादव भी राष्ट्रपति के साथ योग करेंगे। इसके लिए गैरिसन ग्राउंड को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है।



ये खबरें भी पढ़ें...



एमपी में तबादलों पर उठे सवाल: मंत्री मजबूत या सेटिंग सिस्टम ज्यादा ताकतवर?



एमपी में कब और कहां से होगी भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत, जानें इसके बेनिफिट्स



एमपी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की ओंकारेश्वर में पूजा-अर्चना, मोहन सरकार के काम को सराहा



कूनो के बाद कहां होगा चीतों का नया घर? गुजरात-एमपी के अभ्यारण्यों के बीच होड़



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा