जल संवर्धन अभियान का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव, विक्रमोत्सव कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

Kaushiki | Mar 19, 2026, 09:48 IST
cm-mohan-yadav
सीएम मोहन यादव आज इंदौर-उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले वे भोपाल में सूर्य उपासना कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे जल गंगा अभियान और विक्रमोत्सव में शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (19 मार्च) भोपाल, इंदौर और उज्जैन के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले सीएम मोहन यादव सुबह भोपाल के रवींद्र भवन में सूर्य उपासना कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे विधानसभा में स्वर्गीय कुंजीलाल दुबे को श्रद्धांजलि देंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम..



जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) दोपहर 12:20 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर के बंगाली चौराहे पर दोपहर 1:05 बजे वे स्थानीय जनता से मिलेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम दोपहर 1:35 बजे इंदौर के ग्राम निपानिया (सांवेर) पहुंचेंगे। यहां वे जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ करेंगे।



विक्रमोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

इस कार्यक्रम के बाद सीएम दोपहर 2:55 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे। उज्जैन में वे कई विकास कार्यों का लोकार्पण करने वाले हैं। शाम 6:30 बजे वे नए स्विमिंग पूल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे वे प्रसिद्ध नैवेद्यम का भी लोकार्पण करेंगे।



उज्जैन के रामघाट पर शाम 7:30 बजे विक्रमोत्सव 2026 का आयोजन होगा। दत्त अखाड़ा क्षेत्र में होने वाला ये कार्यक्रम काफी भव्य होगा। वहीं सीएम मोहन यादव ने सभी को हिंदू नववर्ष और नवरात्रि की बधाई भी दी।



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...



  • सुबह 10:00 बजे: रवीन्द्र भवन, भोपाल में सूर्य उपासना कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सुबह 11:00 बजे: विधानसभा में स्वर्गीय कुंजीलाल दुबे को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
  • दोपहर 12:20 बजे: राजधानी भोपाल से सीधे इंदौर के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 01:05 बजे: इंदौर के बंगाली चौराहा आगमन और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 01:35 बजे: ग्राम निपानिया (सांवेर) पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ करेंगे।
  • दोपहर 02:55 बजे: इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 03:00 बजे: उज्जैन के होटल अंजूश्री में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम 06:30 बजे: शहर के नए तरणताल का लोकार्पण करेंगे।
  • शाम 07:00 बजे: नव-निर्मित नैवेद्यम भवन का उद्घाटन करेंगे।
  • शाम 07:30 बजे: रामघाट पर विक्रमोत्सव 2026 और उज्जयिनी गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...



एमपी, सीजी और राजस्थान में मौसम का ट्रिपल अटैक, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ज जारी



ईरान-इजराइल युद्ध का 20वां दिन: दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरान का हमला, तनाव के बीच तीसरा जहाज भारत पहुंचा



जैसे-तैसे कमलनाथ ने निकाली बारात, बीजेपी ले गई बाराती, कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास ने ली चुटकी



चैत्र नवरात्रि में जरूर करें इन 7 मंदिरों में दर्शन, पूरी होगी हर मुराद



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • रवीन्द्र भवन
  • सीएम मोहन यादव का दौरा