आज इंदौर और विदिशा में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल

Amresh Kushwaha | Oct 22, 2025, 09:36 IST
cm-mohan-yadav-indore-vidisha-visit-schedule-govardhan-pooja
सीएम मोहन यादव आज इंदौर और विदिशा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे हातोद, पथरिया और बल्ला खड़ी गांव में गोवर्धन पूजा और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज (22 अक्टूबर) इंदौर और विदिशा जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे इन जिलों में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। आइए जानते हैं मुख्यमंत्री के दौरे का पूरा शेड्यूल और उनके जरिए किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में...



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

भोपाल से इंदौर रवाना होंगे सुबह 11:35 बजे

मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12:20 बजे इंदौर के हातोद क्षेत्र में स्थित रेशम केंद्र गौशाला, खजूरिया जाएंगे। यहां सीएम गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इंदौर कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:00 बजे सीएम इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे।



भोपाल से विदिशा जाएंगे सीएम

सीएम मोहन यादव दोपहर 2:30 बजे भोपाल से विदिशा जिले के ग्राम पथरिया पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:50 बजे ग्राम पथरिया से विदिशा के ग्राम बल्ला खड़ी जाएंगे। यहां भी वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।



भोपाल वापसी

इसके बाद मुख्यमंत्री दिन के कार्यक्रम का समापन कर शाम 4:00 बजे भोपाल वापस लौटेंगे।



be indian-buy indian


ये खबर भी पढ़िए...



सीएम मोहन यादव का आह्वान, प्राकृतिक खेती से एमपी को बनाएंगे दूध की राजधानी



दीपावली पर एमपी पुलिस को 5700 करोड़ की सौगात: सीएम मोहन यादव ने की घोषणा, 25 हजार मकानों का होगा निर्माण



MP News: भाईदूज पर सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों को देंगे गिफ्ट, खाते में एक बार फिर आएंगे पैसे



सीएम मोहन यादव का प्लान, भोपाल में बनेगा देश का पहला इंटीग्रेटेड स्पोर्टस साइंस सेंटर, 25 करोड़ आएगी लागत



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • गोवर्धन पूजा