जबलपुर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, 362 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का देंगे सौगात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (01 अगस्त) जबलपुर शहर का दौरा करेंगे। वे जबलपुर वासियों को 362 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स देंगे। इससे शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीनरी काफी ज्यादा बेहतर होगी। लोगों को बेहतर जल निकासी और साफ वातावरण की सुविधा मिलेगी।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) डुमना नेचर पार्क में कैच द रेन अभियान शुरू करेंगे। इसके तहत पूरे क्षेत्र में 11 लाख नए पौधे लगेंगे। उमरिया, डुमना और कठौंदा में पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों को लगाने के लिए मियावाकी तकनीक अपनाई जाएगी। उमरिया में पांच एकड़ का पौध-पहचान पार्क भी बनेगा। डुमना में खास नवग्रह वाटिका का भी निर्माण किया जाएगा। जल स्तर बढ़ाने के लिए सोकपिट्स भी बनाए जाएंगे।
362 करोड़ की सीवेज योजना
मुख्य कार्यक्रम जबलपुर के घंटाघर स्थित गीता भवन में होगा। यहां सीएम मोहन यादव 362.31 करोड़ की अमृत 1.0 योजना शुरू करेंगे। कठौंदा, ललपुर और तेवर में तीन सीवेज प्लांट चालू होंगे। इन मॉडर्न प्लांट से 89 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा। गंदे पानी का ट्रीटमेंट बेहद आसान और सुरक्षित हो जाएगा। इससे शहर की सफाई व्यवस्था का स्तर काफी सुधर जाएगा।
कई नए प्रोजेक्ट्स की सौगात
मुख्यमंत्री सिविल लाइन में नई मॉडर्न लॉन्ड्री का शुभारंभ करेंगे। यह लॉन्ड्री पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। गुरंदी में 2.5 करोड़ की लागत से बाजार बनेगा। यहां 55 मछली व्यापारियों को नई पक्की दुकानें मिलेंगी। पीएम स्वनिधि के 500 लोगों को डिजिटल कार्ड मिलेंगे। तिलवारा में नया थाना और पुलिस आवास भी शुरू होगा।
मिनट टू मिनट का शेड्यूल
सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...
- सुबह 10:30 बजे अधिकारी समत्व में सीएम मोहन यादव को ब्रीफ करेंगे।
- 11:50 बजे विमान से सीएम जबलपुर के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 12:25 बजे वे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंच जाएंगे।
- शाम 4:10 बजे सीएम भोपाल वापस लौटेंगे।
- शाम 5:00 बजे वे रवीन्द्र भवन भोपाल के कार्यक्रम में जाएंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
महाकाल भस्म आरती: भांग, चंदन और ड्राईफ्रूट से हुआ बाबा का राजा स्वरूप श्रृंगार
लाड़ली बहना योजना से पांच लाख महिलाओं के कटे नाम, इस कारण लिस्ट से हुईं बाहर
कॉमर्शियल सिलेंडर से तत्काल टिकट तक... 1 अगस्त से लागू हुए ये नए नियम
एमपी बोर्ड का बड़ा फैसला, अब उम्र नहीं रोकेगी 9वीं में एडमिशन