नीमच में सोलर पार्क की सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, बैतुल और देवास दौरे पर रहेंगे नेता प्रतिपक्ष
सीएम मोहन यादव का दौरा
सीएम मोहन यादव का आज, सोमवार 29 जून का दिन सुबह से रात तक कई कार्यक्रमों से भरा है। दिन की शुरुआत भोपाल स्थित निवास से होगी और अंत भी वहीं होगा।
सुबह से शाम तक का शेड्यूल
सीएम मोहन की सुबह 10.30 बजे समत्व में एडीजी इंटेलिजेंस और जनसंपर्क आयुक्त के साथ ब्रीफिंग होगी। इसके बाद दोपहर सीएम 12 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। यहां से सीएम नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे। सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादवनीमच में सोलर पार्क उद्घाटन और जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही दोपहर 3.20 बजे सीएम नीमच सोलर पार्क का हवाई सर्वे करेंगे।
इसके बाद सीएम मोहन डीबीएल रामपुरा होते हुए मजरिया रामपुरा पहुंचेंगे, जहां जल गंगा अभियान के तहत बने अमृत सरोवर का निरीक्षण होगा।
शाम 4.40 बजे सीएम ग्रीनको पीएचएस (PHS – Pumped Hydro Storage) साइट का दौरा करेंगे। इसके बाद सीएम मोहन वापस भोपाल लौटेंगे। इसके बाद शाम करीब 6.50 बजे जहानुमा पैलेस पहुंचकर पीपीए हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जल गंगा संवर्धन और ग्रीनको साइट विजिट
बता दें कि सीएम का दौरा सिर्फ सोलर पार्क तक सीमित नहीं है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बने अमृत सरोवर का निरीक्षण भी कार्यक्रम का हिस्सा है। यह अभियान जल संरक्षण से जुड़ा बड़ा प्रयास है।
जीतू पटवारी का बैतुल दौरा
वहीं आज 29 जून को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बैतुल जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह मंडीदीप, नर्मदापुरम और इटारसी होते हुए भोपाल से प्रस्थान करेंगे।
जीतू पटवारी सुबह 10:30 बजे बैतुल के सतलोक आश्रम पहुंचेंगे, जहां वे परमेश्वर कबीर साहेब जी के 629वें प्रकट दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद सुबह 11:30 बजे जीतू पटवारी वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे और दोपहर 01:30 बजे पीसीसी (PCC) भोपाल पहुंचकर मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
उमंग सिंघार का देवास दौरा
इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज 29 जून को देवास दौरे पर रहेंगे। यहां उमंग सिंघार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ये खबरें भी पढ़ें....
MP-CG और राजस्थान में मानसून एक्टिव: कहीं आफत की बिजली गिरी, कहीं रेड अलर्ट!
अब बहानों से नहीं चलेगा काम! कलेक्टर-SP की रिपोर्ट पर होगी सीधी निगरानी
दवाओं की क्वालिटी पर सरकार सख्त, जांच पास होने पर ही होगी सप्लाई
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 65 अफसरों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों की कमान बदली