खंडवा-बुरहानपुर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, करोड़ों के विकास कार्य की देंगे सौगात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (14 फरवरी) का दिन काफी व्यस्थ रहने वाला है। वे खंडवा और बुरहानपुर के दौरे पर रहेंगे।
सीएम करोड़ों रुपए विकास कार्यों की नींव रखेंगे और कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं आज सीएम मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त भी जारी करेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...
बुरहानपुर में करोड़ों की परियोजनाओं की शुरुआत
सीएम मोहन यादव का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे बुरहानपुर के रेणुका मंडी से शुरू होगा। यहां वे जिले के ऑल राउंड डेवलपमेंट के लिए 696.37 करोड़ रुपए के लागत से बनें विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से सड़क निर्माण, सिंचाई सुविधाएं और शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य शामिल हैं।
लाड़ली बहनों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी
बुरहानपुर के बाद सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)दोपहर 2:40 बजे खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा पहुंचेंगे। यहां वे लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। इसमें प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ लाड़ली बहना शामिल हैं।
सीएम इस राशि को सिंगल क्लिक के जरिए सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।बैंक खातों में 1500 रुपए ट्रांसफर होंगे। कुल 1836 करोड़ रुपए की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी।
इसके साथ ही पंधाना क्षेत्र के लिए 600 करोड़ रुपए से ज्यादा के अलग-अलग विकास कार्यों का तोहफा भी दिया जाएगा। शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री पंधाना से सीधे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- दोपहर 12:00 बजे: बुरहानपुर में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
- दोपहर 02:40 बजे: सीएम खंडवा जाएंगे और करोड़ों के नई परियोजनाओं की सौगात देंगे।
- दोपहर 03:00 बजे: सीएम पंधाना से सिंगल क्लिक के जरिए लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे।
- शाम 04:10 बजे: खंडवा से सीधे राजधानी भोपाल के लिए रवाना होंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
लाड़ली बहना योजना: लाड़ली बहना के लिए खुशखबरी, आज आएगी किस्त
MP News: सूरज की धूप से लेकर सर्द रातों तक, आज एमपी, सीजी और राजस्थान के मौसम में दिखेगा उतार-चढ़ाव
14 फरवरी का इतिहास: पहली बार कब, किसने और किसके लिए लिखा था वैलेंटाइन लेटर