लाड़ली बहना योजना: सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की राशि

Sanjay Dhiman | Feb 11, 2026, 23:41 IST
Share
ladli behna yojna february kist
ladli behna yojna february kist

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनाें के लिए खुशखबरी है। लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त शनिवार यानी 14 फरवरी को सीएम मोहन यादव ने खंडवा जिले से सिंगल क्लिक से जारी की।

BHOPAL. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी है। खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, सीएम ने लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त की राशि जारी कर दी।

मुख्यमंत्री ने मंच से एक सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के बैंक खातों में फरवरी महीने का पैसा सीधे ट्रांसफर किया। इस मौके पर उन्होंने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किस्त मिलने से प्रदेश की महिलाओं में खुशी की लहर है।

206e0fac-54a
206e0fac-54a


लाड़ली बहना सरकारी स्कीम नहीं, बहनों के प्रति सम्मान: सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा के पंधाना में लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए भावुक भाषण दिया। उन्होंने कहा कि "लाड़ली बहना योजना" केवल एक सरकारी स्कीम नहीं, बल्कि बहनों के प्रति सम्मान और उनके स्वावलंबन का प्रतीक है। सीएम ने भरोसा दिलाया कि आर्थिक तंगी की वजह से कभी भी इस योजना की राशि नहीं रुकेगी और सरकार हर महीने बहनों के खातों में समय पर पैसा डालती रहेगी।

उन्होंने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग योजना बंद होने की अफवाह फैलाते थे, उन्हें आज जवाब मिल गया है। मुख्यमंत्री ने खंडवा की जनता से वादा किया कि क्षेत्र के विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

3d0f6b24-d3c
3d0f6b24-d3c


कौन हैं वे महिलाएं जिन्हें नहीं मिलेगा लाभ?

लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों के लिए यह जरूरी है कि उनका समग्र आईडी और बैंक खाता आधार से लिंक हो। जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके खातों में राशि नहीं ट्रांसफर की जाएगी।

क्या हैं पात्रता शर्तें?

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा, वे विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता हो सकती हैं। योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 वर्ष से ज्यादा और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही, महिला का अपना बैंक खाता होना अनिवार्य है।

3000 रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य

लाड़ली बहना योजना की नींव साल 2023 में मध्यप्रदेश में रखी गई थी। मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। योजना की शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि दी जाती थी।

इसे बाद में बढ़ाकर अब 1500 रुपए कर दिया गया। वहीं अब सरकार का उद्देश्य मासिक राशि को 3000 रुपए तक पहुंचाना है। यह बदलाव महिलाओं की जरूरतों और महंगाई को देखते हुए किया गया था।

भुगतान की स्थिति कैसे जांचें?

लाड़ली बहना योजना की भुगतान स्थिति को ऑनलाइन पोर्टल पर चेक किया जा सकता है। पोर्टल पर जाकर "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" विकल्प पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी डालें। इसके बाद ओटीपी भरकर नवीनतम स्टेटस देखा जा सकता है।

यह खबरें भी पढ़ें..

चाय के बहाने गिरफ्तारी, गुलाबी गैंग कमांडर पूर्णिमा का बड़ा आरोप, लोकायुक्त में दिए बयान

राज्यसभा 2026 : एमपी की तीन सीटें, दर्जनों दावेदार और भाजपा-कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान

मप्र के 7.5 लाख कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है राहत, बजट से पहले सरकार दे सकती है 3% डीए की सौगात

एमपी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, स्कोरकार्ड से सीधे मिलेगी नौकरी

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • खंडवा
  • समग्र आईडी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच