सीएम मोहन यादव आज महाराष्ट्र दौरे पर, जानिए सीएम का पूरा शेड्यूल

Siddhi Tamrakar | Nov 14, 2024, 11:07 IST
cm mohan yadav schedule
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (cm mohan yadav) आज यानी की 14 नवंबर को महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे। जहां वे पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जनसभा को संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव(Cm Mohan Yadav)आज यानी की 14नवंबर कोमहाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर रहेंगे। जहां वे पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन जनसभा को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र के मेलघाट और अचलपुर विधानसभा में जनसभाओं को आयोजन किया गया है जिसे मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। बता दें कि सीएम 11:45 बजे भोपाल से चिखलदरा जिला अमरावती महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे और शाम को 5:15 बजे भोपाल लौटेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक वे शाम के 6:30 बजे समत्व भवन में वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 125वीं बैठक लेंगे।आइए आपको बताते हैं सीएम मोहन यादव आज का पूरा शेड्यूल



CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

• सुबह 10.45:ब्रीफिंग- एडीजी इंटेलीजेंस



• सुबह 10.55:ब्रीफिंग - आयुक्त जनसंपर्क



• सुबह 11.00 से 11.30 बजे तक:आरक्षित



• सुबह 11.30 से 11.45 बजे तक:स्टेट हैंगर आगमन



• दोपहर 11.55 से 12.45 बजे तक:भोपाल से मेलघाट आगमन



• स्थानीय कार्यक्रम - जनसभा



• दोपहर 01.45 से 02.00 बजे तक:अमरावती आगमन



• दोपहर 02.05 से 02.30 बजे तक:अचलपुर से अमरावती आगमन



• दोपहर 03.30 से 03-55 बजे तक:स्थानीय कार्यक्रम - जनसभा



• शाम 04.00 से 05.00 बजे तक:अचलपुर से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन



• शाम 05.15 बजे:निवास आगमन / आरक्षित



• शाम 06.30 बजे से 07.00 बजे तक: बैठक-समत्व भवन में वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 125वीं बैठक लेंगे



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • CM Mohan Yadav schedule
  • महाराष्ट्र चुनाव