मंदसौर दौरे पर सीएम मोहन , पशुपतिनाथ लोक का करेंगे लोकार्पण, किसानों को देंगे बड़ी सौगात

Kaushiki | Jan 29, 2026, 09:32 IST
yojana
सीएम मोहन यादव आज मंदसौर में किसानों को बड़ी राहत देने जा रहे हैं। वे यहां 1.17 लाख किसानों को करीब 200 करोड़ रुपए की सोयाबीन भावांतर राशि देंगे। इसके साथ ही 69.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (29 जनवरी) का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। सीएम मोहन यादव आज मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ जाएंगे। यहां वे भावांतर किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान, वे प्रदेश के 1.17 लाख किसानों के बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर करेंगे। आइए जानते हैं उनका पूरा कार्यक्रम...



किन किसानों को मिलेगा लाभ

इस योजना का फायदा उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने 20 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच सोयाबीन बेचा है। कुल 200 करोड़ रुपए की भावांतर राशि एक क्लिक के जरिए ट्रांसफर की जाएगी। ये राशि भावांतर भुगतान योजना की चौथी किस्त के तौर पर दी जा रही है।



अब तक सरकार 7 लाख 10 हजार किसानों को भावांतर योजना का लाभ दे चुकी है। कुल 1492 करोड़ रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। ये लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने सोयाबीन की फसल बेची थी।



मंदसौर का बदलेगा पूरा स्वरूप

आज सिर्फ खेती ही नहीं, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी बड़ा दिन है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) मल्हारगढ़ में करीब 69.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की नींव रखेंगे।



इनमें मंदसौर-नीमच स्टेट हाईवे पर 4-लेन फ्लाईओवर का निर्माण भी शामिल है, जिसकी लागत लगभग 51.91 करोड़ रुपए है। इस फ्लाईओवर से ट्रैफिक की समस्या हल होगी। इसके अलावा, पिपलिया मंडी में नया रेलवे अंडरब्रिज बनेगा, जिसकी लागत लगभग 5.53 करोड़ रुपए है और इससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।



आज मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर नए पुल का भी लोकार्पण किया जाएगा। इन प्रोजेक्ट्स से मंदसौर जिले की कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी।



श्री पशुपतिनाथ लोक का भव्य लोकार्पण

आज का दिन मंदसौर वासियों के लिए आध्यात्मिक दृष्टि से भी खास है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (सीएम मोहन यादव दौरा) आज दोपहर श्री पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण करेंगे। महाकाल लोक की तरह इसे भी बहुत खूबसूरती से तैयार किया गया है।



2073e3f2-e60


d29bb701-25f


इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी। शाम को पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष दर्शन और आरती का कार्यक्रम भी होगा। फिर शाम 5:10 बजे सीएम मोहन यादव भोपाल लौटेंगे।



3290d6cf-599


सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • दोपहर 12:25 बजे: भोपाल के स्टेट हैंगर से उड़ान भरेंगे।
  • दोपहर 01:30 बजे: मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 01:30 से 02:45 बजे तक: मल्हारगढ़ में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
  • दोपहर 02:45 बजे: मल्हारगढ़ हेलीपैड से मंदसौर के लिए निकलेंगे।
  • दोपहर 03:05 से 04:15 बजे तक: मंदसौर में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
  • शाम 04:15 बजे: मंदसौर एयरस्ट्रिप से भोपाल के लिए उड़ान भरेंगे।
  • शाम 05:10 बजे: भोपाल वापस लौटेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें....



UGC के नए नियमों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई



MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें



29 जनवरी का इतिहास: भारत के पहले अखबार हिक्की बंगाल गजट की कहानी



अवैध खनन पर सख्त हुई एमपी सरकार, गांव स्तर पर सीधे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा शुरू



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा
  • भावांतर योजना