सीएम मोहन यादव बोले- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पास डिग्री थी, लेकिन गरीबी का दर्द नहीं था
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर दौरे पर रहे। यहां उन्होंने माय यूथ माय प्राइड कान्क्लेव आयोजन में शिरकत की। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की कार्यशैली की तुलना करते हुए टिप्पणी की।
मोदी और मनमोहन सिंह पर यह बोले सीएम
सीएम मोहन यादव ने कहा कि गरीबी से निकले नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों की सेवा का संकल्प लिया। बीते 20 साल में दो पीएम देखे हैं। एक पीएम नरेंद्र मोदी जी और एक पीएम मनमोहन सिंह जी।
मनमोहन सिंह जी के पास डिग्री ऐसी, आरबीआई गर्वनर रहे, वित्तमंत्री रहे और दो बार पीएम भी, लेकिन गरीबी का दर्द उन्हें नहीं था तो कितनी बड़ी गलती हुई।
राजीव गांधी जी जब पीएम थे तब कहा था कि मैं दिल्ली से 1 रुपए देता हूं तो नीचे 15 पैसे ही पहुंचते हैं। लेकिन मैं मोदी जी की प्रशंसा करता हूं उनके पास डिग्री नहीं थी, गवर्नर भी नहीं रहे लेकिन उन्हें गरीबी का दर्द था।
पीएम ने सीधे खाते में पहुंचाई राशि
सीएम ने आगे कहा कि पीएम बनने के बाद उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोगों का देश है और 100 करोड़ भारतीय यदि सकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो सीधे खाते में क्यों नहीं राशि दी जा सकती। इसलिए अब कोई भी योजना हो सीधे खाते में राशि डाली जाती है।
एक वित्तमंत्री को पता ही नहीं था कि जीरो राशि पर भी बैंक खाता खुलता है लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी जी के कारण यह हुआ। उन्होंने गरीबों के लिए यह करके दिखाया।
पुण्योदय कार्यक्रम में भी हुए शामिल
सीएम इसके पहले बास्केटबाल काम्पलेक्स में विधायक मालिनी गौड़ व एकलव्य गौड़ द्वारा कराए गए पुण्योदय कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें स्वर्गीय लक्ष्मणसिंह गौड़ की याद में हर साल की तरह बच्चों को निशुल्क कापियों का वितरण किया गया।
सीएम इस दौरान नीचे दरी पर बच्चों के साथ भी बैठे और आत्मीयता से बात की। यह आयोजन हिंदरक्षक द्वारा साल 2004 से शुरू किया गया था इसके तहत गरीब स्कूली बच्चों को निशुल्क कापियां दी जाती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP पुलिस सिपाही भर्ती में 0.34 अंक से चूका अभ्यर्थी, HC के आंसर की जांच के आदेश
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में हिजाब-कलावा की जांच होगी, लेकिन उतरवाएंगे नहीं
जीतू पटवारी के भाई नाना फिर पुलिस थाने तलब, युवती के बयान से उलझे
कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख दीपके की इंदौर आंदोलन में एंट्री, ऐसे दिया समर्थन