आज बैतूल में पीएम मोदी की मन की बात सुनेंगे सीएम मोहन यादव, धार जाएंगे पटवारी

Kaushiki | Jun 28, 2026, 09:35 IST
cm mohan yadav
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बैतूल, सीहोर और भोपाल के दौरे पर रहेंगे। वे बैतूल में पीएम मोदी की 'मन की बात' सुनेंगे। इसके साथ ही वे कई सरकारी योजनाओं और पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत भी करेंगे।

सीएम मोहन यादव का दौरा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (28 जून) राज्य के कई जिलों का दौरा करेंगे। उनके साथ बीजेपी के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। वे बैतूल में मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे।



साथ ही वे कई सरकारी योजनाओं और पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत भी करेंगे। वहीं जीतू पटवारी आज देवास और धार जिलों के दौरे पर रहेंगे। आइए जानें इलके कार्यक्रम...



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव(CM Mohan Yadav) सुबह सबसे पहले बैतूल जिले के कुकरू पहुंचेंगे। वे वहां सुबह 10 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम वहां पर एक ग्राम चौपाल को संबोधित करेंगे। वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से बातचीत करेंगे।



इसके साथ ही सीएम बैतूल में महिलाओं को हेलमेट भी बांटेंगे और नए वनरक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। इन सभी के बाद वे सुबह 11 बजे पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहेंगे।



भोपाल में बड़े अभियानों की शुरुआत

बैतूल के कार्यक्रम के बाद सीएम दोपहर 12.40 बजे सीहोर जिले के बुदनी पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे नर्मदापुरम जिला जाएंगे। वहां वे एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।



सीएम दोपहर 2 बजे भोपाल वापस आ जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे वे आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी पहुंचेंगे। यहां वे एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।



यहां से सीएम मोहन यादव मध्य प्रदेश के लिए कई बड़े अभियानों की शुरुआत करेंगे। इस मंच से मुख्यमंत्री प्रदेश स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शंखनाद करेंगे। ये अभियान 28 जून से 30 जून तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा।



बच्चों को सुरक्षा चक्र और नई योजनाएं

इस पल्स पोलियो अभियान में 5 साल तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। सरकार ने करीब 1.07 करोड़ बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा है।



इसके साथ ही सीएम सुमन पंचायत योजना को भी लॉन्च करेंगे। ये योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए है। सीएम स्टेट एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस 2.0 एक्शन प्लान का भी अनावरण करेंगे।



इस कार्यक्रम में अच्छे काम करने वाले जिलों को इनाम भी मिलेगा। एचपीवी टीकाकरण और स्वस्थ यकृत मिशन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिले सम्मानित होंगे।



जीतू पटवारी का आज का कार्यक्रम

एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी आज (28 जून) को देवास और धार जिलों के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9:00 बजे भोपाल से रवाना होकर सुबह 11:00 बजे देवास पहुंचेंगे। वहां वे सबसे पहले देवास शहर कांग्रेस कमेटी की एग्जीक्यूटिव बैठक में शामिल होंगे।



इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे देवास ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे। दोपहर 2:30 बजे वे देवास जिले के ब्लॉक, मंडल और नगर अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा बनेंगे। देवास के कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद पटवारी शाम 4:00 बजे धार जिले के कुक्षी के लिए रवाना होंगे।



वे शाम 7:00 बजे कुक्षी के देवराज गार्डन पहुंचेंगे, जहां वे एक विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे रात 9:00 बजे कुक्षी से भोपाल के लिए रवाना होंगे और रात 1:00 बजे वापस राजधानी लौटेंगे।



ये खबरें भी पढ़ें....



MP-CG और राजस्थान में मानसून एक्टिव: कहीं आफत की बिजली गिरी, कहीं रेड अलर्ट!



अब बहानों से नहीं चलेगा काम! कलेक्टर-SP की रिपोर्ट पर होगी सीधी निगरानी



दवाओं की क्वालिटी पर सरकार सख्त, जांच पास होने पर ही होगी सप्लाई



पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 65 अफसरों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों की कमान बदली



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा