दिल्ली जाने से पहले सीएम मोहन यादव भोपाल में 25 और इंदौर में 10 मिनट पीएम नरेंद्र मोदी पर बोले

Sanjay Gupta | Sept 11, 2026, 17:17 IST
सीएम ने गिनाई पीएम की उपलब्धियां
सीएम डॉ. मोहन यादव दिल्ली जाने से पहले राजधानी भोपाल में 25 मिनट और इंदौर में 10 मिनट तक पीएम नरेंद्र मोदी पर बोले। पीएम का जन्मदिन 17 सितंबर का है और इस मौके पर ब बीजेपी एक माह का सेवा संकल्प मना रही है।

Indore. पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। इस पर बीजेपी एक माह का सेवा संकल्प माह मना रही है। इस पर मौके पर कई तरह के आयोजन होंगे। वहीं सीएम मोहन यादव शुक्रवार को दिल्ली भी रवाना हुए।



यहां वह ब्रिक्स आयोजन व अन्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। लेकिन दिल्ली जाने से पहले वह भोपाल में 25 मिनट तक और इंदौर में 10 मिनट पीएम नरेंद्र मोदी पर बोले।



भोपाल और इंदौर में इस तरह बोले

भोपाल में बीजेपी दफ्तर में सेवा संकल्प आयोजन को लेकर प्रेस कांफ्रेंस थी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ सीएम ने संबोधित किया। यह करीब 37 मिनट चली। इसमें करीब 10 मिनट खंडेलवाल बोले तो वहीं 25 मिनट तक सीएम यादव ने पीएम मोदी के काम व उनकी उपलब्धियों के साथ आगे के आयोजन पर जानकारी दी।



cm-mohan-yadav-pm-modi-speech


इंदौर में परिवहन समिट में 17 मिनट बोले

भोपाल के बाद सीएम इंदौर पहुंचे। यहां वह ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में परिवहन समिट में शामिल हुए। इस दौरान उनका उद्बोधन करीब 17 मिनट का रहा। इसमें सीएम ने 10 मिनट से ज्यादा पीएम मोदी के काम, उनकी उपलब्धियों के साथ ही मध्यप्रदेश को उनके कारण मिले लाभ की जानकारी दी।



सीएम ने कहा कि हमने विक्रमादित्य के कार्य़काल के बारे में पढ़ा है, मां अहिल्या व अन्य शासकों के चरित्र को भी जाना है, हम सौभाग्यशाली है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय है।



25 सितंबर से होगी परिवहन सेवा शुरू

सीएम ने कहा कि इस माह 14 सितंबर से गणेश चतुर्थी के साथ शुभ काम शुरू हो रहे हैं। फिर पीएम का जन्मदिन 17 सितंबर को है। इसके साथ एक माह तक सेवा संकल्प मनाया जाएगा।



मप्र में पीपीपी पर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा 25 सितंबर से राज्य के अंदर शुरू होगी। करीब 20 साल बाद यह सेवा शुरू हो रही है, साल 2005 में मध्य प्रदेश परिवहन सेवा बंद हो गई थी। इसमें हमने निजी और शासन दोनों की हिस्सेदारी रखी है।



वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसमें संभाग स्तरीय कमेटी में जनप्रतिनिधियों को भी रखने की मांग रखी और साथ ही युवाओं को भी जो स्कूल-कॉलेज जाते हैं, विशेष सुविधा/रियायत की मांग रखी। परिवहन मंत्री उदय सिंह ने भी संबोधित किया। आयोजन में सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसीराम सिलावट व सभी विधायक मौजूद थे। समिट दो दिन तक चलेगी।



हर दिन 25 करोड़ बस में सफर करते हैं

समिट में बताया गया कि देश में हर दिन करीब 25 करोड़ लोग हर दिन बस से सफर करते हैं जो पूरे यूरोप की जनंसख्या के बराबर है। रेलवे में हर दिन ढाई करोड़, प्लेन में केवल पांच लाख सफर करते हैं। इसलिए बस सुविधा को सुरक्षित, आरामदेय बनाना जरूरी है।



ये भी पढ़ें...

एमपी में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम मोहन यादव का ऐलान



इंदौर की युवती बनेगी जैन साध्वी, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, माता-पिता को झटका



इंदौर में पकड़ी गई एक करोड़ की अवैध शराब नकली या जहरीली तो नहीं, जांच के लिए भेजी लैब



इंदौर निगम रिमूवल में बवाल, एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का, 15 पर शासकीय काम में बाधा की FIR



Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • सीएम मोहन यादव
  • सांसद शंकर लालवानी
  • मध्य प्रदेश
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • मंत्री तुलसीराम सिलावट
  • मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा