इंदौर निगम रिमूवल में बवाल, एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का, 15 पर शासकीय काम में बाधा की FIR

Sanjay Gupta | Updated:
Share
indore-removal-dcp-push-bawal
indore-removal-dcp-push-bawal

इंदौर जिला प्रशासन और नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान गुरुवार को बवाल हो गया। इस दौरान युवकों के धक्के में एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल गिर गए। इसके बाद पुलिस ने युवकों को पीट दिया। मामले में 15 लोगों पर नामजद शासकीय काम में बाधा की FIR की गई है।

INDORE. इंदौर के साउथ तोड़ा में बुधवार को अवैध कब्जा हटाने के लिए रिमूवल कार्रवाई की। इस दौरान भीड़ को हटाने के दौरान एक युवक ने एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल को धक्का दे दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़े।

इसके बाद पुलिस ने हाथ खोले और कुछ युवकों को पीट दिया। थाना रावजी बाजार पुलिस ने 15 लोगों पर नामजद सहित अन्य पर शासकीय काम में बाधा का केस दर्ज कर लिया है।

इन पर हुई एफआईआर

आरोपियों में मोहम्मद जमील, मोहम्मद अम्मार, मोहम्मद हुजेफा, मोहम्मद मुबस्सीर, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद क्ययूम, मैहजबी, खन्सा खान, जर्रार खान, अकरम, अस्फाक, इस्तियाक, ताहान, कादिर, नदीम सरकार व अन्य है।

यह धाराएं लगी है

इन पर शासकीय कार्य में बाधा की धारा132 लगाई गई है। इसमें शासकीय काम में बाधा डालते हुए लोकसेवक पर हमला करने का मामला है। साथ ही बीएनएस की धारा 3 (5) भी लगी है, संयुक्त रूप से अपराध करने पर लगती है।

60338515-ff2
60338515-ff2


क्या लिखा है एफआईआर में

एफआईआर रावजी बाजार थाने के प्रधान आरक्षक मुकेश गायकवाड़ की शिकायत पर हुई है। इसमें कहा गया है कि निगम की रिमूवल कार्रवाई के तहत कानून व्यवस्था के लिए टीआई दीप सिंह परमार के साथ मय बल के मौके पर गए थे। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने कार्रवाई करने से रोका। साथ ही समझाने पर धक्का-मुक्की की गई और हाथापाई की गई।

छह को किया गिरफ्तार

धक्कामुक्की करने वाले 6 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान महिलाओं की भी पुलिस से सामान बाहर निकालने को लेकर बहस हुई। इसी बात के बाद विवाद ने तूल पकड़ा और लोग जमा हो गए। इस पर एडिशनल डीसीपी अग्रवाल भीड़ को हटाने पहुंचे, तब उन्हें धक्का लगा और वह गिर गए।

100 करोड़ की जमीन पर कब्जा हटाया

कान्ह नदी के किनारे की करीब 100 करोड़ कीमत की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया है। यहां अवैध रूप से शेड लगाकर 50 से अधिक दुकान बनाई गई थी। एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि दो एकड़ सरकारी जमीन थी। इसे मुक्त कराया गया है। कब्जे के कारण कान्ह नदी का बहाव प्रभावित हो रहा था। क्षेत्र में आने वाले दिनों में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने बुधवार को संयुक्त रुप से ये कार्रवाई की। शहर के बीचों-बीच कान्ह नदी के किनारे स्थित 100 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया। साउथ तोड़ा क्षेत्र में नदी किनारे अवैध रूप से बनाई गई 50 से अधिक दुकानें बन गई थी। इशमें छोटे-छोटे कारखाने (लोहे की सामग्री बनाने के ) भी बिना अनुमति के चल रहे थे।

प्रशासन ने यह बताया

एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि साउथ तोड़ा क्षेत्र में कान्ह नदी के किनारे लगभग दो एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध रूप से दुकानें निर्मित कर अतिक्रमण किया गया था। इन दुकानों के कारण नदी के प्राकृतिक बहाव में भी अवरोध उत्पन्न हो रहा था। जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी अतिक्रमण हटाए और बेशकीमती शासकीय भूमि को अपने कब्जे में लिया। कार्रवाई के बाद नदी क्षेत्र को व्यवस्थित एवं विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। कान्ह नदी के इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, जिससे नदी का स्वरूप निखरेगा और क्षेत्र को बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सकेगा। यह खबरें भी पढ़ें... इंदौर में पकड़ी गई एक करोड़ की अवैध शराब नकली या जहरीली तो नहीं, जांच के लिए भेजी लैब इंदौर जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का झटका, हाईकोर्ट से सीलिंग जमीन आदेश खारिज राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के लिए नेहरू स्टेडियम देने से इंदौर नगर निगम ने किया मना इंदौर ट्रैफिक पर हाईकोर्ट बोला- नजर नहीं आ रहा काम, हूटर वाली गाड़ियां हमने कोर्ट के सामने ही देखीं
Tags:
  • इंदौर
  • विवाद
  • अतिक्रमण
  • अवैध कब्जा
  • शासकीय कार्य में बाधा की धारा
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट

By Mukesh Sharma

गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा

By Jageshwar Prasad

अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा
हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू

By Jageshwar Prasad

हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू
RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया