सीएम मोहन यादव आज विभागों के साथ करेंगे बैठकें, ये है उनका पूरा कार्यक्रम
Raj Singh | Mar 13, 2025, 08:59 IST
cm yadav.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है। आज सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न विभागों और समितियों के साथ ब्रीफिंग्स और अहम बैठकों में शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज ( 13 मार्च ) का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है। आज सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न विभागों और समितियों के साथ महत्वपूर्ण ब्रीफिंग्स और बैठकों का आयोजन में शामिल होंगे। बता दें कि सुबह 10.30 बजे से मुख्यमंत्री की एडीजी इंटेलीजेंस के साथ ब्रीफिंग होगी, जिसके बाद आयुक्त जनसंपर्क से 10.35 बजे ब्रीफिंग का आयोजन होगा। इसके बाद सुबह 10.40 से 10.50 तक विधानसभा का दौरा होगा। इसके अलावा सीएम मोहन यादव दोपहर 3 बजे, महिला एवं बाल विकास और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की एक बैठक में शामिल होंगे। जिसमें स्व सहायता समूहों के सुदृणीकरण और सशक्तिकरण के विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक