मेट्रोपॉलिटन बैठक से तिरंगा यात्रा तक आज इन कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे सीएम मोहन यादव

Rohit Sahu | May 17, 2025, 08:38 IST
MP News mohan yadav
सीएम मोहन यादव आज शनिवार को कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। मेट्रोपॉलिटन बैठक के बाद बैरसिया में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, शाम को भोपाल लौटकर निवास जाएंगे।

MP News:सीएम मोहन यादव शनिवार को कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। दिन की शुरुआत एडीजी, और जनसंपर्क की ब्रीफिंग से होगी। इसके बाद वे 11 बजे प्रदेश में प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटन एरिया गठन से संबंधित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक समत्व कक्ष में आयोजित होगी, जहां नगर नियोजन, विकास एवं शहरी प्रशासन से जुड़े अधिकारी अपने प्रस्तावों और योजनाओं की प्रस्तुति देंगे।



शाम को बैरसिया पहुंचेंगे

शाम 4:40 बजे स्टेट हेंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर से बैरसिया के लिए रवाना होंगे। बैरसिया में सीएम तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय स्तर पर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने हेतु आयोजित किया गया है।



भोपाल लौटकर निवास पर करेंगे विश्राम

तिरंगा यात्रा में भाग लेने के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 6 बजे बैरसिया हेलीपैड से भोपाल के स्टेट हेंगर के लिए रवाना होंगे। वहां से कार द्वारा 6:35 बजे वे अपने निवास स्थान पर पहुंचेंगे।



यह भी पढ़ें...मोहन सरकार ने छुट्टियों पर लगी रोक हटाई, सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी राहत



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

🕒 समय🗂️ कार्यक्रम
10:55 सुबहआयुक्त जनसंपर्क, ब्रीफिंग
11:00–12:00 सुबहप्रदेश में प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटन एरिया गठन पर बैठक (समत्व भवन)
04:40–04:55 शामस्टेट हेंगर, भोपाल आगमन
05:00–05:15 शामहेलीपेड, बैरसिया (जिला भोपाल) आगमन
05:15–06:00 शामतिरंगा यात्रा कार्यक्रम, बैरसिया
06:00–06:15 शामहेलीपेड बैरसिया से स्टेट हेंगर भोपाल वापसी

यह भी पढ़ें...इंदौर में पहलगाम आतंकी घटना को सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया हिंदू-मुस्लिम दंगे की साजिश



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • तिरंगा यात्रा
  • बैरसिया
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम