उज्जैन में संगोष्ठी और भोपाल में भूमिपूजन, जानिए सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल
Pratibha ranaa | Aug 27, 2024, 10:33 IST
cm
सीएम मोहन यादव आज उज्जैन में संगोष्ठी में शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम भोपाल में भूमिपूजन समारोह में भाग लेंगे और रात में ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) आज विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा सीएम सुबह उज्जैन के एमपी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस रिसर्च में औद्योगिक रसायन शास्त्र से जुड़ी राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होंगे। दोपहर को वे भोपाल के औद्योगिक क्षेत्र अचारपुरा में टीडब्ल्यूई ओबीटी भोपाल, इकाई के भूमिपूजन समारोह में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद सीएम भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। ( CM Mohan Yadav Schedule )
ये खबर भी पढ़िए...मैगी बनाकर खाई, फिर 30 लाख का माल समेटकर भाग निकले चोर
CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
- सीएम मोहन यादव आज मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग और आयुष विभाग की समीक्षा बैठक।
- उज्जैन के एमपी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस रिसर्च में औद्योगिक रसायन शास्त्र से जुड़ी राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होंगे।
- सुबह 10.30 बजे उज्जैन से सीएम मोहन यादव भोपाल के लिए रवाना होंगे।
- 11.30 बजे भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव TWE OBT का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 3.15 बजे मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक (मंत्रालय)।
- दोपहर 4.15 बजे आयुष विभाग की समीक्षा बैठक (मंत्रालय)।
- 4.15 बजे मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के समीक्षा बैठक लेंगे
- 5.30 बजे आयुष विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।
- 9.30 बजे करोंद चौराहे पर मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- रात 10 बजे भोपाल से ग्वालियर रवाना।
- सीएम रात 10.50 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे।
- यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात रुकेंगे।
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक