पहलगाम हमले पर बोले सीएम मोहन यादव, सिंधु का बंटवारा था ऐतिहासिक भूल

Sandeep Kumar | Apr 27, 2025, 22:33 IST
cm-mohan-yadav-sindh
भोपाल के सिंधु भवन में सिंधी समाज की संगोष्ठी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सिंधु घाटी के बंटवारे को एक ऐतिहासिक गलती बताया। इस फैसले के कारण सिंधी समाज को अपने ही देश में शरणार्थी बनना पड़ा।

MP NEWS: भोपाल के सिंधु भवन में आयोजित सिंधी समाज की संगोष्ठी में सीएम मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के समय सिंधु घाटी को भारत से अलग करना एक ऐतिहासिक भूल थी। इसी फैसले की वजह से सिंधी समाज को अपने ही देश में शरणार्थी के रूप में प्रवेश करना पड़ा। यह एक सांस्कृतिक चोट थी।



पहलगाम आतंकी हमला

मुख्यमंत्री ने पहलगाम में आतंकी हमला को लेकर चिंता जताई और उसे पीड़ा देने वाला कत्लेआम करार दिया। सीएम ने सिंधु सभ्यता के अंतिम हिंदू शासक राजा दाहिर सेन को याद किया, जिन्होंने अरब आक्रमणकारियों से जम्मू-कश्मीर को बचाया था। मोहन यादव ने कहा कि आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए... ग्वालियर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी- बोले 'एक के बदले 10 सिर लाएं मोदी'



हमें भी पूजा करने का अधिकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति हर जीव में परमात्मा को देखने की शिक्षा देती है। यह संस्कृति "जियो और जीने दो" के सिद्धांत पर आधारित है और दूसरों के देवता का कभी अपमान नहीं करती। हमने कभी किसी अन्य धर्म या देवता का अनादर नहीं किया। इसलिए हमें भी अपनी संस्कृति का पालन और पूजा करने का अधिकार है।



ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कह दी ये बात



ये खबर भी पढ़िए... एनटीए ने नीट यूजी 2025 के लिए लॉन्च किया धोखाधड़ी रोकने वाला प्लेटफॉर्म



सीएम ने की सिंधी समाज प्रशंसा

सीएम मोहन यादव ने सिंधी समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समाज पुरुषार्थ के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सिंधी समुदाय के लोग नौकरी करने के साथ-साथ अपना व्यवसाय भी सफलतापूर्वक संचालित करते हैं। यही वजह है कि यह समाज आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है।



ये खबर भी पढ़िए... एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 में सीएम मोहन यादव ने दी कई सौगातें











Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • भोपाल
  • सिंधी समाज
  • पहलगाम में आतंकी हमला