ग्वालियर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी- बोले 'एक के बदले 10 सिर लाएं मोदी'
Sandeep Kumar | Apr 27, 2025, 22:01 IST
jeetu-patwari-challenges
'संविधान बचाओ रैली' में शामिल होने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी से एक के बदले दस सिर लाने की चुनौती दी।
MP News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर में आयोजित होने वाली 'संविधान बचाओ रैली' में भाग लेने के लिए ग्वालियर पहुंचे। यहां से उन्होंने मोदी सरकार जमकर निशाना साधा। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर भी टिप्पणी की और कहा कि धर्म पूछकर हत्या करने वाले लोगों को जड़ से खत्म कर देना चाहिए। पटवारी ने मोदी से एक के बदले दस सिर लाने की चुनौती दी। आपको बता दें कि कांग्रेस कल यानी 28 अप्रैल से संविधान रैली निकालने जा रही है।
पटवारी ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला न केवल एक जघन्य अपराध था, बल्कि यह एक षड़यंत्र का हिस्सा था। उन्होंने पूछा, "धर्म पूछकर हत्या करने वालों के पीछे कौन है? क्या यह पाकिस्तान, विदेशी ताकतों या नफरत फैलाने वालों का षड़यंत्र है? पटवारी ने इस घटना के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और कहा कि ऐसी घटनाओं को जड़ से खत्म करना चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 में सीएम मोहन यादव ने दी कई सौगातें
जीतू ने दी
जीतू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 के बयान का हवाला दिया, जिसमें मोदी ने कहा था कि "हम एक काटेंगे तो दस सिर काटकर लाएंगे। पटवारी ने कहा, अब मैं उनसे कहता हूं कि एक के बदले दस सिर लाकर दिखाएं। हम उनके साथ हैं और यह करके दिखाएं।
ये खबर भी पढ़िए... एनटीए ने नीट यूजी 2025 के लिए लॉन्च किया धोखाधड़ी रोकने वाला प्लेटफॉर्म
जीतू पटवारी ने इस रैली में संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी के योगदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने इस देश को आजादी दिलाई, बाबा साहब आंबेडकर के साथ मिलकर संविधान बनाया और उसे लागू किया। संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है। उन्होंने बताया कि आज राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, और कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पटवारी ने यह भी कहा कि देश में गरीबों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और जैनियों पर हो रहे अत्याचारों से संविधान खतरे में है।
ये खबर भी पढ़िए... बेटे ने पिता के शव को 2 साल तक छिपाया, जानिए इसके पीछे असली कहानी
जीतू पटवारी ने वर्तमान एमपी सरकार को माफिया से घिरी हुई बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में शराब, भूमि और शिक्षा माफिया का बोलबाला है। उन्होंने कहा, सत्ता में जो लूट मची है, वह हमारी और आपकी समस्या का हिस्सा है। हम सब माफिया के खिलाफ एक साथ खड़े हैं।
ये खबर भी पढ़िए... AAP से चुनाव लड़ा, अब घर पर ताला, चाहत पांडे की बढ़ीं मुश्किलें, जानें पूरा मामला
धर्म पूछकर हत्या करना एक षड़यंत्र
ये खबर भी पढ़िए... एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 में सीएम मोहन यादव ने दी कई सौगातें
जीतू ने दी पीएम मोदी को चुनौती
ये खबर भी पढ़िए... एनटीए ने नीट यूजी 2025 के लिए लॉन्च किया धोखाधड़ी रोकने वाला प्लेटफॉर्म
संविधान की रक्षा: कांग्रेस की जिम्मेदारी
ये खबर भी पढ़िए... बेटे ने पिता के शव को 2 साल तक छिपाया, जानिए इसके पीछे असली कहानी
सत्ता में माफिया का राज
ये खबर भी पढ़िए... AAP से चुनाव लड़ा, अब घर पर ताला, चाहत पांडे की बढ़ीं मुश्किलें, जानें पूरा मामला
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari