आज भोपाल में पीएम मोदी की मन की बात सुनेंगे सीएम मोहन यादव, इससे पहले इंदौर की मैराथन में VC से हुए शामिल
अधिकारियों से लेंगे ब्रीफिंग
सीएम मोहन यादव सुबह 10 बजे अधिकारियों से ब्रीफिंग लेंगे। इस दौरान एडीजी इंटेलीजेंस और जनसंपर्क आयुक्त से जानकारी लेने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके बाद सीएम भोपाल में आयोजित अगले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनेंगे सीएम
सीएम मोहन यादव सुबह 10 बजे भोपाल के सामाजिक न्याय संचालनालय के ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। वे यहां सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुनेंगे। मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद सीएम अपने निवास लौटेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
वन इंदौर-रन इंदौर मैराथन आज
आपको बता दें कि जल संरक्षण, नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से आज इंदौर में वन इंदौर-रन इंदौर मैराथन का आयोजन किया गया। दशहरा मैदान से सुबह से शुरू होने वाले इस आयोजन में शहरवासी दौड़ के जरिए पानी बचाने, नशे से दूर रहने और फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश देंगे। मैराथन में प्रतिभागियों के लिए 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की तीन श्रेणियां रखी गई हैं। आयोजन का उद्देश्य केवल दौड़ प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से शहर में सामाजिक जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना भी है।
इस बार मैराथन में जल संरक्षण को प्रमुख संदेश बनाया है। इसके साथ ही युवाओं और आम लोगों को नशे से दूर रहने तथा नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस आयोजन में दौड़ के साथ जुम्बा सहित कई फिटनेस गतिविधियां भी होंगी। 10 किलोमीटर की श्रेणी में पहले स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 15 हजार और दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। 5 और 3 किलोमीटर की श्रेणियों में भी आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।
सीएम मोहन यादव का पूरा कार्यक्रम
- सुबह 6:45 बजे - समत्व से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वन इंदौर-रन इंदौर मैराथन कार्यक्रम में शामिल हुए।
- सुबह 10:00 बजे - एडीजी इंटेलीजेंस और जनसंपर्क आयुक्त से ब्रीफिंग लेंगे।
- सुबह 10:50 बजे - भोपाल लिंक रोड स्थित सामाजिक न्याय संचालनालय के ऑडिटोरियम पहुंचेंगे।
- सुबह 11:00 बजे - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुनेंगे।
- दोपहर 12:30 बजे - समत्व में समीक्षा बैठक करेंगे।