आज दिल्ली, इंदौर और उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जानें पूरा शेड्यूल
सीएम मोहन यादव का दौरा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (28 मई) देश की राजधानी दिल्ली के साथ मध्यप्रदेश के दो बड़े शहरों इंदौर और उज्जैन का दौरा करेंगे। सीएम आज लगातार बैठकें और संवाद करेंगे। वे अधिकारियों से फोन पर फीडबैक लेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)आज दोपहर 1 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे दिल्ली में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
वे यहां कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर एयरपोर्ट पर थोड़ा समय बिताने के बाद वे दोपहर 3 बजे उज्जैन के लिए निकलेंगे।
उज्जैन जाएंगे सीएम
उज्जैन पहुंचने के बाद सीएम शाम को एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम 4:30 बजे उज्जैन के राजाराम रिसोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
वहां वे जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर सकते हैं। कार्यक्रम खत्म करने के बाद सीएम कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद वे उज्जैन के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। वे आज रात को उज्जैन में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP Polytechnic Counselling: एमपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग शुरू, जानें जरूरी डेट्स
एमपी-सीजी और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट: 48 डिग्री तक पहुंचा पारा, कल से राहत के आसार
एमपी में बढ़ रहे बीपी के पेशेंट, हर चौथा व्यक्ति हाई बीपी का शिकार, हार्ट पर पड़ रहा असर
दुनिया की सबसे गर्म जगहों की लिस्ट में क्यों आ रहे एमपी के शहर? जानें इसके पीछे की असली वजह