वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन, देखेंगे काशी मॉडल

Kaushiki | Mar 31, 2026, 09:47 IST
cm-mohan-yadav
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी जाएंगे। वे सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। वहां सीएम भगवान शिव की पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। आइए जानें उनके आज के कार्यक्रम...

सीएम मोहन यादव का दौरा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:30 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे और भगवान शिव की पूजा करेंगे। दोपहर में MP-UP सहयोग सम्मेलन 2026 में दोनों राज्यों के बीच व्यापार पर चर्चा होगी।



BLW (Banaras Locomotive Works) मैदान में विक्रमोत्सव महानाट्य की तैयारियां देखेंगे। शाम 6:05 बजे वे वापस भोपाल लौटेंगे।



सिंहस्थ 2028 के लिए काशी जाएंगे सीएम

मंदिर दर्शन के बाद सीएम काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सैर करेंगे। वे वहां के क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को करीब से देखेंगे।



काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का यह दौरा महज धार्मिक नहीं है। इसके पीछे एक बड़ी तैयारी भी है। मध्यप्रदेश में 2028 में उज्जैन सिंहस्थ कुंभ होने वाला है। उसकी तैयारियां जोरों पर हैं।



काशी कॉरिडोर का इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल, भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं का तरीका उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारी में मददगार साबित हो सकता है। सीएम इसी नजरिए से कॉरिडोर का इंस्पेक्शन करेंगे।



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

दोपहर 12:30 बजे सीएम वाराणसी के होटल रमाडा पहुंचेंगे। यहां मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में दोनों राज्यों के बीच व्यापार और निवेश पर विस्तार से चर्चा होगी।



साथ में यहां एक भव्य एक्जीबिशन भी लगाई जाएगी। इसमें मध्यप्रदेश के ODOP (One District One Product) मॉडल और जीआई टैग (GI Tag - Geographical Indication Tag) प्रोडक्ट डिस्प्ले किए जाएंगे। इस ग्रैंड एक्जीबिशन में ट्रेडिशनल क्लोथ्स और इंडस्ट्रियल कैपेबिलिटीज का डेमोंस्ट्रेशन होगा।



विक्रमोत्सव महानाट्य की तैयारी

दोपहर बाद सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)वाराणसी के BLW मैदान पहुंचेंगे। यहां 3 से 5 अप्रैल तक विक्रमोत्सव महानाट्य का आयोजन होना है। सीएम इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों का सेल्फ इंस्पेक्शन करेंगे।



ये नाटक राजा विक्रमादित्य के ग्लोरियस हिस्ट्री पर बेस्ड है। वाराणसी जैसी सांस्कृतिक नगरी में इसका मंचन विशेष महत्व रखता है। शाम 6:05 बजे वे वाराणसी से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।



ये खबरें भी पढ़ें...



बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला; निजी आवास में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं



भोपाल में युवा विधायक सम्मेलन : सीएम मोहन यादव ने दिया अनुशासन का मंत्र



सीएम मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बैठाया पास में, काफी देर की बात



एमपी, सीजी और राजस्थान में बिगड़ा मौसम, कहीं ओले तो कहीं आंधी! तीन राज्यों में येलो अलर्ट जारी



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • काशी विश्वनाथ
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा