सीएम मोहन यादव ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बैठाया पास में, काफी देर की बात

Sanjay Gupta | Mar 29, 2026, 12:19 IST
Share
cm mohan yadav kailash vijayvargiya indore visit terminal inauguration
cm mohan yadav kailash vijayvargiya indore visit terminal inauguration

सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार 29 मार्च को इंदौर दौरे पर हैं। इस दौरान बीजेपी के लिए राजनीतिक रूप से सकारात्मक दृश्य दिखे। सीएम ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को हाथ पकड़कर अपने पास बैठाया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 29 मार्च को इंदौर में कई कर्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इसकी शुरूआत सुबह साढ़े दस बजे इंदौर में नए टर्मिनल के उद्घाटन से हुई। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए भी वहीं व्यवस्था की गई थी।

पहले सोफे पर सीएम मोहन यादव के साथ नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा और विधायक मनोज पटेल बैठे थे। इसके बाद अन्य सोफे की व्यवस्था हुई और सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, सावन सोनकर भी आसपास बैठ गए। इसी दौरान मंत्री कैलाश भी विजयवर्गीय पहुंचे।

8db64b27-d0f
8db64b27-d0f

सीएम ने हाथ पकड़कर कैलाश विजयवर्गीय को बैठाया

कैलाश विजयवर्गीय के लिए आगे जगह नहीं दिखी। इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने उनका हाथ पकड़ा और अपने पास बैठाया। उन्हें जगह देने के लिए सुमित मिश्रा उठ गए।

वहीं मंत्री के बैठने के बाद सीएम काफी देर तक विजयवर्गीय से बात करते रहे। दोनों दोस्ताना अंदाज में पास बैठकर पीएम की मन की बात को सुनते हुए आपस में बात करते रहे।

40556df9-592
40556df9-592

कैबिनेट में भी जा रहे, बैठक भी ले रहे

हाल ही में कैबिनेट मीटिंग में भी कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए थे। वहीं उन्होंने कुछ दिन पहले मंत्रालय में भी एसीएस संजय दुबे व अन्य अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की थी।

कुछ दिनों पहले दिल्ली में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और सीएम डॉ. मोहन यादव के अलग-अलग दौरे हुए थे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ एक ही दिन में उनकी अलग-अलग बैठकें भी हुईं थी। इस मुलाकात और व्यवहार ने गर्म राजनीतिक बातों को ठंडा कर दिया है।

20e232ce-02c
20e232ce-02c

सीएम ने किया टर्मिनल-1 का शुभारंभ

इंदौर के लिए टर्मिनल-1 एक बड़ी सौगात साबित हुआ है। इंदौर में अब 14 फीसदी से ज्यादा यात्रियों का आवागमन बढ़ा है। इससे यात्रा में आसानी होगी। इस नए टर्मिनल में भारतीयता का एहसास भी कराया जाएगा। अंदर चाय और अल्पाहार की कीमतों में भी बड़ा बदलाव किया गया है और अंतर को खत्म कर दिया गया है।

भारत सरकार ने इसके लिए सौगात दी है और इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू का आभार व्यक्त किया गया है। इस परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। कार्यक्रम को सांसद शंकर लालवानी ने भी संबोधित किया। इस टर्मिनल की जरूरत को लेकर लालवानी ने केंद्रीय मंत्री से लगातार मिलकर अपनी बात रखी थी।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर में सौगातों की बौछार: सीएम मोहन यादव करेंगे इन्क्यूबेशन सेंटर और टर्मिनल-1 का लोकार्पण

मध्यप्रदेश न्यूज: अफसर कर रहे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ षड्यंत्र!

इंदौर नगर निगम ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भेजी गलत जानकारी, डिप्टी कमिश्नर सस्पेंड

एमपी न्यूज: मध्य प्रदेश में कब लागू होगा UCC बिल? उत्तराखंड और गुजरात के बाद मोहन सरकार पर बढ़ा दबाव

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • सांसद शंकर लालवानी
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • मन की बात
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती