महिला-बाल सशक्तिकरण से लेकर खनिज तक, सीएम मोहन यादव की आज मैराथन बैठकें

Rohit Sahu | May 07, 2025, 10:34 IST
cm mohan yadav daura
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्रालय में मैराथन बैठकें करेंगे। उनकी पहली बैठक वीर भारत न्यास की समीक्षा बैठक होगी। इसके अलावा महिला-बाल सशक्तिकरण से खनिज तक इन मामलों पर चर्चा।

MP News:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 7 मई को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्रालय में मैराथन बैठकें करेंगे। उनकी पहली बैठक सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक वीर भारत न्यास की समीक्षा बैठक होगी। इस दौरान महाकाल लोक के लिए स्थायी मूर्तिकला कार्यशाला तथा वीर भारत संग्रहालय के कार्यों की प्रगति पर चर्चा होगी।



महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक

खनिज साधन विभाग की समीक्षा बैठक

03.00 बजे से 04.00 बजे तक खनिज साधन विभाग की समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।



यह भी पढ़ें..उज्जैन लव जिहाद केस, हिंदू लड़कियों को टारगेट करने वाले मास्टरमाइंड का शॉर्ट एनकाउंटर



मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के 46वीं संचालक मंडल की बैठक

शाम 04.00 बजे से 04.45 बजे तक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के 46वीं संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में निगम की विभिन्न परियोजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।



यह भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव का सख्त आदेश : अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई न करने वाले पुलिस अफसर हटेंगे



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 11 बजे वीर भारत न्यास और महाकाल लोक कार्यशाला की प्रगति पर पहली बैठक होगी।
  • दोपहर 12:30 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
  • 2:30 बजे वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल और 3:00 बजे खनिज साधन विभाग की बैठक होगी।
  • दिन का समापन 4:00 बजे मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम की 46वीं संचालक मंडल बैठक से होगा।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



CM डॉ. मोहन यादव | CM Mohan Yadav



Tags:
  • MP News
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • CM डॉ. मोहन यादव