आज बंगाल दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, कमरहाटी और खड़गपुर में करेंगे चुनावी प्रचार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (18 अप्रैल) पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। सीएम मोहन यादव यहां दो दिनों के विशेष दौरे पर गए हैं। वे आज दो बड़ी जनसभाएं करने वाले हैं।
ये सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)का पहला बंगाल दौरा नहीं है। करीब पंद्रह दिन पहले भी वे यहां आए थे। तब उन्होंने पांच बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाए थे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से...
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
आज पहली सभा सुबह 11:30 बजे पश्चिम बंगाल के कमरहाटी विधानसभा में होगी। यहां वे बीजेपी प्रत्याशी अरुप चौधरी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
इसके बाद वे मेदिनीपुर जिले के लिए रवाना होंगे। यहां शाम 5:00 बजे एक बड़ी जनसभा का आयोजन होगा। वहां खड़गपुर सदर में दिलीप घोष का समर्थन करेंगे। सीएम यहां वरिष्ठ नेता और प्रत्याशी दिलीप घोष के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद वे रात 9:55 बजे तक भोपाल वापस लौट आएंगे।
बंगाल चुनाव का पूरा गणित
बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव दो चरणों में है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को तय है। पूरे देश की नजरें 4 मई के नतीजों पर हैं।
इसी दिन सभी राज्यों की मतगणना एक साथ होगी। बंगाल के साथ तमिलनाडु में भी 23 को चुनाव है। असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान पूर्ण हो चुके हैं। अब देखना होगा कि उनकी मेहनत क्या रंग लाती है।
ऐसा है सीएम मोहन यादव का दौरा
- सुबह (ब्रीफिंग): एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ दूरभाष पर चर्चा करेंगे।
- 10.00 - 10.50 AM: नोवोटेल होटल, कोलकाता के लिए रवाना होंगे।
- 11.00 - 12.00 PM: कमरहाटी में स्थानीय कार्यक्रम (जनसभा) में शामिल होंगे।
- 03.25 - 03.50 PM: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना होंगे।
- 05.00 - 06.30 PM: खड़गपुर सदर में स्थानीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
- 07.40 - 09.55 PM: कोलकाता से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
- 10.10 PM: भोपाल एयरपोर्ट से अपने निवास पर ।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी
एमपी बार चुनाव में बवाल: फॉर्म खारिज, 20 हजार नाम गायब, वकीलों का फूटा गुस्सा
एमपी में मामी के प्यार के लिए भांजे ने की मामा की हत्या, ऐसे खुला राज