इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष चुनने के लिए अमृतसर सांसद ओजला नियुक्त, बैठक करने भी आ रहे

Sanjay Gupta | Published:
congress-indore-president-panel-ojsla-appointed
congress-indore-president-panel-ojsla-appointed
इंदौर में कांग्रेस शहराध्यक्ष के चुनाव के लिए अमृतसर सांसद गुरजीत सिंह ओजला को नियुक्त किया गया है। वे शहराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष दावेदारों का पैनल तैयार करेंगे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भोपाल बैठक के बाद सभी आब्जर्वर को शहर, जिले आवंटित कर दिए गए हैं, जहां उन्हें सृजन अभियान करते हुए संगठन को मजबूत करना है। इंदौर शहराध्यक्ष के लिए दावेदारों की पैनल बनाने का काम अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह ओजला को मिला है। इंदौर में अभी शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव हैं।



बाला बच्चन और जोशी भी रहेंगे पैनल में

खबर यह भी...राहुल गांधी का बड़ा बयान-जो कांग्रेसी BJP के पाले में, उन्हें हटाने की शुरुआत एमपी से करेगी कांग्रेस



इंदौर में आज संगठन के लिए बड़ी बैठक

05172a9d-72a


संगठन के सृजन अभियान के तहत 4 जून बुधवार को इंदौर में कांग्रेस दफ्तर गांधी भवन में बड़ी बैठक हो रही है। इसमें मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी के साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी व सांसद ओजला रहेंगे। बाकी अन्य पदाधिकारी भी बैठक में बुलाए गए हैं।



अब युवाओं पर जोर

राहुल गांधी अब पार्टी में युवाओं और काम करने वालों को मौका देने पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में अब चड्ढा और यादव की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इंदौर में शहराध्यक्ष के दावेदारों में निगम नेताप्रतिपक्ष चिंटू चौकसे की भी बात हो रही है, साथ ही पिंटू जोशी, दीपू यादव, अमन बजाज जैसे नाम भी दौड़ में हैं।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



MP Congress | अमृतसर न्यूज | MP News | Indore News | Political News | कांग्रेस शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा | पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन कांग्रेस शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • राहुल गांधी
  • MP Congress
  • CONGRESS
  • Political News
  • मध्य प्रदेश
  • अमृतसर न्यूज
  • पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन
  • बाला बच्चन
  • कांग्रेस शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा