राहुल गांधी का बड़ा बयान-जो कांग्रेसी BJP के पाले में, उन्हें हटाने की शुरुआत एमपी से करेगी कांग्रेस
Sandeep Kumar | Jun 03, 2025, 20:30 IST
congress-remove-bjp-supporters
एमपी में कांग्रेस दगाबाजों को पहचानकर पार्टी से बाहर निकालेगी। यह संकेत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भोपाल दौरे में दिए। उन्होंने प्रदेश संगठन को भविष्य के लिए तैयार रहने को कहा।
MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस से दगाबाजों को चिन्हित कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भोपाल दौरे में इसके संकेत दिए। राहुल ने प्रदेश संगठन को भविष्य के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने बताया कि पार्टी का लक्ष्य 55 नए नेता तैयार करना है। ये नेता भविष्य में पार्टी की जिलाध्यक्ष की कमान संभालेंगे। इसके लिए जिला अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका जरूरी होगी।
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए एक कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि संगठन में तीन तरह के लोग होते हैं रेस के घोड़े, बारात के घोड़े और लंगड़े घोड़े। उनका संदेश साफ था कि कांग्रेस को केवल वे लोग चाहिए जो दौड़कर पार्टी को आगे ले जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि गुटबाजी कांग्रेस को कमजोर करती है, और अब यह बर्दाश्त नहीं होगी।
ये खबर भी पढ़िए... राहुल गांधी ने जूते पहनकर दी दादी इंदिरा को पुष्पांजलि, गरमाई सियासत, सीएम मोहन ने कसा तंज
राहुल गांधी ने कहा कि संगठन में किसी भी तरह की हेराफेरी अब नहीं चलेगी। यदि कहीं अनुशासनहीनता या बीजेपी से मिलीभगत पाई गई तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटियों को मजबूत बनाने और उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में उनकी भूमिका को केंद्रीय बनाने की बात कही। साथ ही, यह भी स्पष्ट कर दिया कि हर स्तर पर जवाबदेही तय होगी।
ये खबर भी पढ़िए... राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर गाड़ी के सामने आए लोग, कई गिरे
कांग्रेस ब्लॉक, सेक्टर, वार्ड और पंचायत स्तर पर कमेटियां बनाएगी। यह काम तेजी से किया जाएगा। लक्ष्य 2028 के चुनावों में मजबूत संगठन बनाना है। संगठन राष्ट्रीय मुद्दों और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से सामने रखेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राज्य के पर्यवेक्षक इस प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए... राहुल गांधी के भोपाल दौरे पर स्वागत में मची अफरा-तफरी, समर्थक गाड़ी के सामने आए
बीजेपी द्वारा राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों जैसे कि जूते पहनकर श्रद्धांजलि देने के का जवाब कांग्रेस ने दृढ़ता से दिया। पार्टी ने कहा कि वह कर्मकांडों में नहीं, बल्कि विचारधारा और सामाजिक न्याय की लड़ाई में विश्वास रखती है। कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य एक समावेशी और समता-आधारित समाज का निर्माण है, न कि धार्मिक दिखावा।
ये खबर भी पढ़िए... राहुल गांधी कुछ देर में पहुंचेंगे भोपाल, 5 घंटे में लेंगे 5 बैठकें, इन रास्तों पर जानें से बचें
बैठकों में नकुलनाथ की अनुपस्थिति पर सवाल उठे। कांग्रेस ने कहा कि कमलनाथ की मौजूदगी पर्याप्त है। बैठक के दौरान मोबाइल फोन बंद कर दिए गए ताकि ध्यान भटकाव न हो। संगठनात्मक चर्चाएं गंभीरता से हुईं। राहुल गांधी ने सभी वरिष्ठ नेताओं से सुझाव मांगे। उन्होंने भाजपा से मुकाबले के लिए एकजुट रहने की अपील की
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
गुटबाजी छोड़ो, दौड़ो रेस के घोड़े की तरह
ये खबर भी पढ़िए... राहुल गांधी ने जूते पहनकर दी दादी इंदिरा को पुष्पांजलि, गरमाई सियासत, सीएम मोहन ने कसा तंज
संगठन में पारदर्शिता
ये खबर भी पढ़िए... राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर गाड़ी के सामने आए लोग, कई गिरे
जमीनी ढांचे का पुनर्गठन युद्धस्तर पर
ये खबर भी पढ़िए... राहुल गांधी के भोपाल दौरे पर स्वागत में मची अफरा-तफरी, समर्थक गाड़ी के सामने आए
राजनीतिक कर्मकांड नहीं, विचारधारा की लड़ाई
ये खबर भी पढ़िए... राहुल गांधी कुछ देर में पहुंचेंगे भोपाल, 5 घंटे में लेंगे 5 बैठकें, इन रास्तों पर जानें से बचें
नकुलनाथ की अनुपस्थिति
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA