राहुल गांधी कुछ देर में पहुंचेंगे भोपाल, 5 घंटे में लेंगे 5 बैठकें, इन रास्तों पर जानें से बचें

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 03, 2025, 10:00 IST
Share
The sootr
The sootr

मध्यप्रदेश में लंबे समय से सत्ता से बाहर कांग्रेस ने अब 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार, 3 जून को भोपाल पहुंचे।

MP News : मध्यप्रदेश में लंबे वक्त से सत्ता से दूर चल रही कांग्रेस पार्टी ने 2028 के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी दिशा में, मंगलवार, 3 जून को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भोपाल पहुंचेंगे। महज पांच घंटे में पांच अहम बैठकों के माध्यम से संगठन में बदलाव के लिए पहला कदम उठाएंगे।

यह दौरा कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत किया गया है, जिसकी रूपरेखा पहले कर्नाटक के बेलगावी में हुई एक बैठक में तैयार की गई थी। पार्टी इसे मध्यप्रदेश में अपनी वापसी के लिए एक मजबूत आधार मान रही है।

खबर यह भी : राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर PCC की हाईलेबल मीटिंग, कांग्रेस सृजन अभियान की होगी शुरुआत

राहुल गांधी के पांच घंटे, पांच महत्वपूर्ण बैठकें

समय बैठक का विषय
सुबह 11 से 12 राजनीतिक मामलों की समिति
दोपहर 12 से 12:30 सांसद और विधायकों के साथ संवाद
दोपहर12:30 से 1:30 एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पीसीसी प्रभारी बैठक
दोपहर1:30 से 2:30 आंतरिक रणनीति और विचार-विमर्श
दोपहर 2:30 से 4:00 जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित


खबर यह भी : नक्सलियों को पाल रहे राहुल गांधी....गृह मंत्री का फूट पड़ा गुस्सा

जिलेवार पुनर्गठन के लिए पर्यवेक्षक टीम

कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक जिले में तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक दल भेजा जाएगा, जो स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर जिला अध्यक्ष के चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। अब अध्यक्षों के चयन में सिर्फ उ‘च नेतृत्व की पसंद नहीं, बल्कि जमीनी स्तर की राय को प्रमुखता दी जाएगी। इस अभियान में अब तक 1500 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता मैदान में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

खबर यह भी : Home Minister Amit Shah : राहुल गांधी रायबरेली से भी हारेंगे

मोदी के भोपाल दौरे के बाद राहुल गांधी की मौजूदगी

राहुल गांधी का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के &1 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला महासम्मेलन को संबोधित करने के कुछ दिनों बाद हुआ है। इसे कांग्रेस की ओर से भाजपा को कड़ा राजनीतिक जवाब देने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

खबर यह भी : जातिगत जनगणना पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने राहुल गांधी को श्रेय दिया, बीजेपी ने मोदी को

संगठन सृजन अभियान की मुख्य विशेषताएं

  • आगामी 2028 विधानसभा चुनाव की मजबूत तैयारी
  • स्थानीय नेताओं की बजाय कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर
  • महिला, युवा एवं ग्रामीण समुदायों को संगठन में शामिल करने का प्रयास
  • आधुनिक तकनीकी और डिजिटल माध्यमों के उपयोग से नई चुनावी रणनीति

बैठक की प्रमुख बातें

  • कांग्रेस 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति को अंतिम रूप देगी।
  • राहुल गांधी फोकस पार्टी संगठन के पुनर्निर्माण पर होगा।
-संगठन सृजन अभियान के तहत् कांग्रेस प्रदेश स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

-यह अभियान पार्टी के अंदर सुधारों और नई ऊर्जा का संचार करने का प्रयास होगी।

कुछ समय के लिए डायवर्ट रहेगा यातायात

The sootr
The sootr
  • नेता प्रतिपक्ष के विशेष विमान के एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान गांधी नगर और एयरपोर्ट की ओर आने-जाने वाले वाहन मार्गों में परिवर्तित व्यवस्था लागू की जाएगी।
  • गांधी नगर की ओर आने वाला यातायात अब आशाराम तिराहा से होकर करोंद बायपास के रास्ते परिवर्तित मार्ग पर संचालित होगा।
  • पॉलिटेक्निक चौराहा से वीआईपी रोड की ओर आने वाले वाहन मोती मस्जिद, सदर मंजिल, कलेक्टरेट और लालघाटी ओवरब्रिज के रास्ते से गुज़रेंगे।
  • रोशनपुरा से पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर आने वाले वाहन गांधी पार्क, पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, तलैया थाना तिराहा, भारत टॉकीज चौराहा और हमीदिया रोड के मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
  • लिंक रोड एक की तरफ आने वाले वाहन अब लिंक रोड दो का उपयोग करेंगे।
महत्वपूर्ण: इन सभी मार्गों पर भारी वाहनों (ट्रक, बस आदि) का पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केवल आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को आवागमन में किसी भी प्रकार की रोक नहीं होगी।

पीसीसी कार्यालय एवं अन्य क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रबंधन

  • कार्यक्रम के दौरान व्यापमं की ओर से पीसीसी कार्यालय, 1250 चौराहा और सिंधु भवन से पीसीसी कार्यालय तक के मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे।
  • यातायात पुलिस ने एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यातायात की असुविधा से बचने के लिए इन परिवर्तित मार्गों का पालन अवश्य करें।

रविन्द्र भवन में कार्यक्रम के समय ट्रैफिक व्यवस्था :-

  • रविन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पॉलिटेक्निक चौराहा से केएन प्रधान चौराहा तक का यातायात परिवर्तित मार्ग पर चलेगा।
  • कार्यक्रम में शामिल सदस्यों के लिए पार्किंग की व्यवस्था एमवीएम मैदान में की गई है।


  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव | कांग्रेस चुनाव रणनीति
Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • भोपाल
  • कांग्रेस चुनाव रणनीति
  • 2028 विधानसभा चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा