राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर गाड़ी के सामने आए लोग, कई गिरे
Sourabh Bhatnagar | Jun 03, 2025, 12:27 IST
RAHUL GANDHI BHOPAL VISIT
राहुल गांधी के भोपाल दौरे के दौरान राजा भोज सेतु के पास भीड़ अनियंत्रित हो गई, जिससे उनकी गाड़ी करीब 30 सेकंड तक रुकी रही। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था में नाकामी को दर्शाती है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भोपाल पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत सीनियर लीडर ने किया। वहीं इस दौरान राहुल की सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आई है। राजा भोज सेतु के पास अचानक बड़ी संख्या में लोग अनियंत्रित हो गए और पुलिस का घेरा तोड़कर राहुल की गाड़ी के सामने आ गए। इसके कारण करीब 30 सेकंड तक राहुल गांधी का काफिला रोकना पड़ा। इस घटना ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कमी को उजागर किया है।
खबर यह भी...राहुल गांधी के भोपाल दौरे पर स्वागत में मची अफरा-तफरी, समर्थक गाड़ी के सामने आए
राहुल गांधी लगभग 6 घंटे भोपाल में रहेंगे। उनका मुख्य कार्यक्रम कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में तीन महत्वपूर्ण बैठकों का संचालन है। इसके अतिरिक्त, दोपहर बाद वे रवीन्द्र भवन में जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।
यह दौरा पूरी तरह से संगठन के पुनर्गठन और पार्टी की मौजूदा स्थिति को समझने के लिए है। 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर यह रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
खबर यह भी...पीएम मोदी का भोपाल दौरा: PM का कड़ा संदेश, बोले-हम गोली का जवाब गोले से देंगे
राहुल गांधी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे केवल तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में एक विशाल महिला महासम्मेलन को संबोधित किया था। दोनों नेताओं के इस तरह के कार्यक्रम राजनीतिक माहौल को और अधिक गरमाएंगे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
मध्य प्रदेश : भोपाल पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, एयरपोर्ट से पीसीसी दफ्तर के रास्ते में कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। उन्होंने राहुल गांधी के नारे लगाए। धक्कामुक्की में कुछ कार्यकर्ता सड़क पर गिर भी गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें हटाकर रास्ता साफ कराया, तब… pic.twitter.com/Ac2NWucIMD
— TheSootr (@TheSootr) June 3, 2025
सुरक्षा एजेंसियों की नाकामी
राहुल गांधी का भोपाल दौरा कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक सृजन अभियान का हिस्सा है। इस दौरान जब वे एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (पीसीसी) की ओर जा रहे थे, तो रास्ते में कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाते हुए राहुल गांधी की गाड़ी के सामने आ गए। स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं को हटाया गया, लेकिन इस दौरान सड़क पर धक्कामुक्की भी हुई जिसमें कुछ कार्यकर्ता गिर गए। सुरक्षा व्यवस्था की यह कमी राहुल गांधी के काफिले के लिए खतरा साबित हो सकती थी। इसके बाद ही काफिला आगे बढ़ पाया।
राहुल गांधी करेंगे अहम बैठकें
मध्य प्रदेश : भोपाल पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पूर्व CM कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया स्वागत
➡ राहुल गांधी आज भोपाल से करेंगे कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत।
➡ 6 घंटे भोपाल में करेंगे तीन बैठकें। #rahulgandhi #congress… https://t.co/t3lXv2JPo9 pic.twitter.com/fAxzW735by
— TheSootr (@TheSootr) June 3, 2025
यह दौरा पूरी तरह से संगठन के पुनर्गठन और पार्टी की मौजूदा स्थिति को समझने के लिए है। 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर यह रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
खबर यह भी...पीएम मोदी का भोपाल दौरा: PM का कड़ा संदेश, बोले-हम गोली का जवाब गोले से देंगे
इसलिए खास है राहुल का ये दौरा
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA