राहुल गांधी ने जूते पहनकर दी दादी इंदिरा को पुष्पांजलि, गरमाई सियासत, सीएम मोहन ने कसा तंज

Rohit Sahu | Jun 03, 2025, 15:12 IST
Share
rahul gandhi indira gandhi
rahul gandhi indira gandhi

राहुल गांधी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जूते पहनकर पुष्पांजलि देने पर सियासी बहस छिड़ गई है। इस घटनाक्रम को लेकर विपक्ष ने उन्हें आड़े हाथों लिया है, तो कांग्रेस बचाव में उतर आई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भोपाल दौरे के दौरान एक नई राजनीतिक बहस में घिर गए हैं। संगठन सृजन अभियान की शुरुआत के लिए वे भोपाल पहुंचे थे। राहुल इस बीच कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर पर जूते पहनकर फूल चढ़ाए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने राहुल को घेरना शुरू कर दिया है।

क्या है मामला

राहुल गांधी भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को पुष्प अर्पित कर रहे थे। राहुल ने इस दौरान अपने जूते नहीं उतारे। वीडियो में उमंग सिंघार भी जूते पहने दिखे। दोनों नेता पुष्प अर्पित किए और आगे बढ़ गए। जबकि जीतू पटवारी और केसी वेणुगोपाल जैसे सीनियर नेताओं ने परंपरा का पालन करते हुए पहले जूते उतारे, फिर श्रद्धांजलि दी। इसी को लेकर अब बीजेपी ने सवाल उठाना शुरू कर दिया।

सीएम ने कहा- ये हमारी संस्कृति नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि इंदिरा गांधी राहुल की दादी थीं। ऐसे में जूते पहनकर उन्हें श्रद्धांजलि देना भारतीय परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संस्कार और सेवा कार्यों से जनता का विश्वास जीता है। यही कारण है कि मध्य प्रदेश भाजपा का मजबूत गढ़ बना हुआ है।

इटली की संस्कृति की झलक: सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी का अपमान किया है। यह भारतीय नहीं, बल्कि इटली की संस्कृति है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजनीतिक पर्यटन पर भोपाल आए थे और संगठन सृजन की बात करने वाले नेता ने अपनी ही दादी का अपमान कर दिया। भारतीय परंपरा के अनुसार, किसी महापुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित करते समय जूते नहीं पहने जाते।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का तंज

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राहुल गांधी ने जिस तरह जूते पहनकर और फूल फेंककर अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी, उससे उनकी सोच और संस्कारों की स्पष्ट झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि जिन्हें अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा नहीं है, वे भारत की संस्कृति को कैसे समझ सकते हैं। कांग्रेस ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद का दावेदार मानती है, यह विचारणीय है।

यह भी पढ़ें....राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर गाड़ी के सामने आए लोग, कई गिरे

भोपाल में बैठकों का दौर शुरू

गौरतलब राहुल एयरपोर्ट से सीधे पीसीसी कार्यालय पहुंचे, जहां कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। कार्यालय में बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने सबसे पहले पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के साथ बैठक की। इसके बाद सांसदों और विधायकों से चर्चा हुई। दोपहर 1:45 बजे रवींद्र भवन में पार्टी सम्मेलन भी निर्धारित किया गया है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

राहुल गांधी विवाद | सीएम मोहन यादव | वीडी शर्मा | MP News | Rahul Gandhi

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • वीडी शर्मा
  • इंदिरा गांधी
  • राहुल गांधी विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा