कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह ने भोपाल की रिवेरा टाउनशिप में किया अतिक्रमण! नोटिस जारी

Jitendra Shrivastava | May 28, 2024, 16:35 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी और विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा है। भोपाल की रिवेरा टाउन ऑनर्स सोसायटी ने इस मामले को लेकर नोटिस जारी किया है। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी भी दी है...

BHOPAL. भोपाल की रिवेरा टाउन ऑनर्स सोसायटी ने अतिक्रमण करने को लेकर नोटिस जारी किया है। ये नोटिस कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह द्वारा अतिक्रमण को लेकर दिया है। साथ ही सोसायटी ने गोविंद सिंह को चेतावनी दी अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।



नोटिस में कार्रवाई की दी चेतावनी


दरअसल, मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह पर अतिक्रमण का आरोप लगा है। इसके चलते रिवेरा टाउनशिप में डॉ. गोविंद सिंह को एक नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि यदि अवैध निर्माण शीघ्र नहीं हटाया गया तो सोसाइटी कार्रवाई करेगी। हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दी जाएगी।



THESOOTR


ये है मामला...


टाउनशिप में डॉ. गोविंद सिंह का मकान है। फेस टू में मकान नंबर एक डॉ. गोविंद सिंह का बंगला है। इस बंगले के पीछे समिति की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से लोहे की चादर, पाइप और जालियों से अवैध निर्माण कर शेड बना लिया है। यदि कब्जाधारी द्वारा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बलपूर्वक कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस समिति के संयुक्त सचिव के हस्ताक्षर से 26 मई 2024 को जारी किया गया है।



thesootr links


  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • कांग्रेस
  • डॉ. गोविन्द सिंह
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह
  • रिवेरा टाउन ऑनर्स सोसायटी
  • डॉ गोविंद सिंह पर अतिक्रमण का आरोप