कांग्रेस को झटका, पूर्व MLA हरिबल्लभ शुक्ला समेत कई पूर्व पदाधिकारी-कार्यकर्ता BJP में शामिल

Pratibha ranaa | Apr 20, 2024, 12:07 IST
चच
शिवपुरी कांग्रेस को आज फिर एक ओर बड़ा झटका लगा है। बता दें कि तीन बार विधायक रह चुके हरीबल्लभ शुक्ला ने आज भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सीएम मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

BHOPAL. कांग्रेस को एक ओर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला ( Hariballabh Shukla )समेत कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो गए है। हरिबल्लभ के साथ उनके बेटे आलोक शुक्ला ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। बता दें, आलोक वतर्मान ने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद पर आसीन थे ( Hariballabh Shukla joins bjp )।



ये पदाधिकारी-कार्यकर्ता BJP में शामिल


कांग्रेस के शिवपुरी के पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, मध्य प्रदेश कांग्रेस सिंधी कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व महासचिव कमल सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री कांग्रेस शिवपुरी आलोक शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया संगठन (टीम कमलनाथ) गौरव शर्मा, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष जुझारपुर अमर सिंह यादव, सेवादल कांग्रेस उपाध्यक्ष होशंगाबाद राहुल सिंह समेत कांग्रेस पार्षद, सरपंच-उपसरपंच और 100 से ज्यादा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इन्होंने सीएम मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, नरोत्तम मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।



ये खबर भी पढ़िए...…तो सच में था महानाग वासुकी, गुजरात में मिला पांच करोड़ साल पुराना जीवाश्म



प्रदेश की सभी 29 सीटों पर खिलेगा कमल- CM


वहीं सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की सभी 29 सीटों पर कमल खिलेगा। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है। जो लोग देश और प्रदेश की सच्चे मन से सेवा करना चाहते हैं, भाजपा में उनका स्वागत है। लोकतंत्र में राजनीति बीजेपी पार्टी करती है। परिवारवाद केवल कांग्रेस में दिखता है।



Tags:
  • पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला
  • Hariballabh Shukla
  • Hariballabh Shukla joins bjp