लाड़ली बहना योजना में कांग्रेस से हुई गलती, दिग्विजय सिंह ने स्वीकारी हार की वजह
विधानसभा चुनाव 2023 और इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की हार के बाद लगातार विश्लेषणों और बैठकों का दौर चल रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों ने तो विधानसभा में बीजेपी की जीत की सबसे बड़ी वजह लाड़ली बहना योजना को ही बताया था। अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी यह बात स्वीकार ली है। उन्होंने कहा है कि लाड़ली बहना योजना में हमसे गलती हुई।
लाड़ली बहना योजना में गलती हुई
ये खबर भी पढ़िए...
राशन दुकानों से बिलबिलाते कीड़ों के साथ बांटा जा रहा सड़ा अनाज
कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की योजनाएं
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने अगस्त 2023 से गृह लक्ष्मी योजना शुरू की थी। इस योजना के अंतर्गत परिवार की मुखिया महिलाओं को 2 हजार रुपए की मासिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत कर्नाटक के गरीब परिवारों की 1.1 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी।
इसी तरह हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए की धनराशि मिलती है। हालांकि इस योजना की शुरुआत 2024 में हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...
इनको जूते मारकर बाहर निकालो… महिला कांग्रेस की बैठक में ये क्या कह बैठीं अलका लांबा
EVM पर हाईकोर्ट में पिटीशन
प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यह भी बताया वे ईवीएम पर हाईकोर्ट में एक पिटीशन दायर करने जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाए कि EVM को लेकर जो अविश्वास है उसका जवाब न तो सरकार दे रही है ना ही निर्वाचन आयोग। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा अप्रैल में दिए गए फैसले का भी निर्वाचन आयोग के द्वारा पूरी तरह पालन न करने का भी दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया।
ये खबर भी पढ़िए...
हाई कोर्ट में EVM के खिलाफ याचिका दायर करने जबलपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक