चोरों का ऑनलाइन प्लैटफॉर्म, देते थे ऑन डिमांड Bike

Aparajita Priyadarshini | Jun 18, 2024, 14:40 IST
ीाैूाै
अब तक आपने ऑन डिमांड साड़ी, कपड़े और बर्तन खरीदे होंगे लेकिन अब बाईक भी ऑन डिमांड मिलने लगी है। मध्य प्रदेश में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां आरोपी बाइकों को बेचने के लिए ऑनलाइन व सोशल मीडिया का उपयोग करते थे।

शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार वाहन चोरी की वारदात सामने आ रही थीं। इसी कड़ी में जूनी और भवरकुंआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धार जिले के बाग टांडा के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है।



अब तक आपने ऑन डिमांड साड़ी, कपड़े और बर्तन खरीदे होंगे लेकिन अब बाईक भी ऑन डिमांड मिलने लगी है। मध्य प्रदेश में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां आरोपी बाइकों को बेचने के लिए ऑनलाइन व सोशल मीडिया का उपयोग करते थे।



वे इंस्टाग्राम पर अलग-अलग तरह की बाइकों की फोटो डालते थे और इस दौरान यदि कोई खरीदार इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे संपर्क करता था, तो वह फिर इंदौर सहित अन्य शहरों में जाकर उस तरह की बाइक को चुराकर संबंधित व्यक्ति को बेच दिया करते थे।



फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।आने वाले दिनों में आरोपी कुछ और भी खुलासे कर सकते हैं।



पुलिस ने 25 से 30 चोरी की बाइकों को किया जब्त


इंदौर के भंवरकुआं और जूनी पुलिस ने गस्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।



ये भी पढ़ें...



बस नाम आम है, वरना खूबियों से भरा है फल, पुर्तगाली करते थे कारोबार... MP में खास वैरायटी



चारों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान वाहन चोरी करने की वारदातों को कबूल किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मौके से 25 से 30 चोरी की बाइकों को जब्त किया है। जिसमें कई महंगी बाइकें भी शामिल हैं।



30 लाख रुपए कीमत की बाइकों को किया बरामद


ये चोर डिमांड पर चुनिंदा बाइकों को चोरी करने का काम करते थे और चोरी करने के बाद धार जिले में सस्ते दामों पर बेच दिया करते थे। चोरों ने बताया कि वे कुछ गाड़ियों को गुजरात में भी ले जाकर बेचा करते थे।



फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 लाख रुपए कीमत की बाइकों को बरामद किया है। वहीं आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही चोरी की बाइक खरीदने वालों की भी तलाश की जा रही है। बाइक चोरी | indore tanda gang



ang



thesootr links






Tags:
  • बाइक चोरी
  • indore tanda gang