सीएसपी ख्याति मिश्रा पारिवारिक विवाद में सीएम डॉ. मोहन यादव का डीएसपी और महिला पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन

Manish Kumar | Jun 09, 2025, 19:48 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा के पारिवारिक विवाद में सख्त एक्शन लिया है। महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा और एसडीओपी प्रभात शुक्ला को उनके पदों से हटा दिया गया। उन्हें डीआईजी ऑफिस में अटैच किया गया है।

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा के पारिवारिक मामले में डीएसपी और महिला पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा और स्लीमनाबाद एसडीओपी प्रभात शुक्ला को उनके हालिया प्रभार से मुक्त करते हुए डीआईजी ऑफिस में अटैच कर दिया गया है।



X पर पोस्ट कर दी जानकारी

डीआईजी ने भेजी थी जांच रिपोर्ट

इससे पहले इस पूरे प्रकरण की जांच कर रहे जबलपुर के डीआईजी अतुल सिंह ने अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजी थी। सूत्रों की मानें तो इस रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया था कि दोनों पुलिस अधिकारियों की भूमिका घटना के दौरान "उचित और संतुलित" नहीं थी। उनके इस तरह की भूमिका से पुलिस महकमे की साख पर असर पड़ा। इस रिपोर्ट के आधार पर उन पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई थी।



कटनी जिले में पदस्थ सीएसपी ख्याति मिश्रा और उनके पति तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा का पारिवारिक विवाद लगातार खबरों की सुर्खियों में बना रहा है। पिछले कई महीनों से सीएसपी पत्नी और तहसीलदार पति के बीच तनाव की खबरें लगातार चर्चा में रही हैं।





कटनी स्थित सरकारी आवास पर परिजनों संग हुआ था दुर्व्यवहार

31 मई को जब ख्याति मिश्रा अमरपाटन डीएसपी के रूप में स्थानांतरण के बाद कटनी स्थित अपने सरकारी आवास से सामान पैक कर रही थीं, तभी उनके तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा व अन्य परिजन वहां पहुंच गए। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस बल को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान ही परिजनों से दुर्व्यवहार करने का आरोप भी शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने लगाए थे। साथ ही साथ घटना की कवरेज के लिए पहुंचे कई पत्रकारों के साथ भी पुलिस अधिकारियों द्वारा बदसलूकी की गई थी।



सीएसपी ख्याति मिश्रा से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें...

पति की प्रताड़ना से तंग आकर CSP ख्याति मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप



IPS Transfers : CSP ख्याति मिश्रा विवाद में कटनी SP का ट्रांसफर, 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले



सीएसपी ख्याति मिश्रा के पारिवारिक विवाद में पुलिस की कार्रवाई से बवाल



CSP ख्याति मिश्रा के तहसीलदार पति ने पुलिस पर लगाया पीटने का आरोप



यह था मामला

कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा द्वारा बुलाई गई पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद तहसीलदार पति के परिजनों से कथित रूप से मारपीट की। इतना ही नहीं, सभी महिलाओं-पुरुषों को महिला थाने ले जाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे मामले ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया।



तहसीलदार पति के चाचा ने भेजी थी 10 पन्नों की शिकायत

तहसीलदार के चाचा और अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा ने इस घटना को लेकर 10 पन्नों की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भेजी थी। शिकायती पत्र में कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह, महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा और स्लीमनाबाद एसडीओपी प्रभात शुक्ला की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए थे।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा न्यूज | csp khyati mishra | सीएम डॉ. मोहन यादव | मुख्यमंत्री मोहन यादव | CM मोहन यादव



Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • डीएसपी
  • CM मोहन यादव
  • csp khyati mishra
  • कटनी सीएसपी ख्याति मिश्रा न्यूज