तालाब में डूबने से 4 बच्चियों की मौत, बहन को बचाने में गई मासूमों की जान

Ravi Singh | Sept 08, 2024, 23:57 IST
ravi kushwaha002
दमोह जिले के डूमर गांव में रविवार 8 सितंबर को तालाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई है। ये सभी बच्चियां पास में ही आयोजित भंडारे में शामिल होने गई थीं।

दमोह जिले के डूमर गांव में रविवार 8 सितंबर को तालाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई है। ये सभी बच्चियां पास में ही आयोजित भंडारे में शामिल होने गई थीं। नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह लोधी के अनुसार ग्राम डूमर से करीब एक किमी दूर बारिश नहीं होने से खेर माता मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें गांव की कन्याएं शामिल होने गई थी।



इन बच्चियों की हुई मौत

माया पिता अर्जुन सिंह लोधी, उम्र 9 वर्ष


राजेश्वरी पिता हनुमत सिंह लोधी, उम्र 12 वर्ष


प्रिंसी पिता यशवंत सिंह, उम्र 12 वर्ष


रागिनी पिता हनुमत लोधी, उम्र 13 वर्ष



तालाब में नहाने गईं

भंडारे से लौटते समय एक बच्ची माया तालाब में नहाने लगी, पानी गहरा होने से वह डूबने लगी तो साथ की बच्चियों ने बचाने के लिए आवाज लगाई। राजेश्वरी और प्रिंसी उसको को बचाने के लिए तालाब में उतर गईं। डूबते देखा बच्चियों ने चिल्लाया जिसकी आवाज सुनकर पास में काम कर रहे 2 युवकों ने तालाब में छलांग लगा दी और 9 वर्षीय माया को बाहर निकाल लिया गया।



ये खबर भी पढ़ें...



अनूपपुर में नानी के घर रक्षाबंधन मनाने आए मासूमों की नाले में डूबने से मौत



इसी दौरान तलैया में दो अन्य बच्चियां भी डूब गईं। पास मौजूद कुछ मजदूर तालाब में उतरे और दो बच्चियों को बाहर निकाला लिया। तीनों बच्चियों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक राजेश्वरी की बड़ी बहन रागिनी घर में नहीं मिली और लोगों को शक हुआ कि बच्ची दहशत में आ गई होगी और माता-पिता की डांट फटकार के डर से अचानक से घर से कहीं भाग गई होगी। खोज करने पर देर रात चौथी बच्ची का भी शव तलैया में मिला।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Damoh News
  • दमोह न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • डूबने से मौत
  • 4 बच्चियों की मौत