ब्राह्मण समाज पर क्या बोल गए दतिया CMHO डॉ. हेमंत मंडलिया, मच गया बवाल
MP News: दतिया जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. हेमंत मंडलिया एक बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। उनका एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वे ब्राह्मण समाज के एक सुपरवाइजर से कलेक्टर बंगले पर झाड़ू लगवाने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वीडियो के सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज में गहरा रोष देखा गया। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि डॉ. मंडलिया ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो उनका पुतला दहन किया जाएगा।
अंबेडकर जयंती के मंच से दिया था बयान
बयान पर ब्राह्मण समाज नाराज
बयान के बाद ब्राह्मण समाज ने इसे अपमानजनक और जातिगत भावनाएं भड़काने वाला बताया। समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि सीएमएचओ ने माफी नहीं मांगी तो समाज सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा और उनका पुतला दहन करेगा।
यह भी पढ़ें...एमपी में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 62 लाख की इनामी 4 खूंखार महिला नक्सली ढेर
सीएमएचओ ने दी सफाई, बोले- वीडियो एडिटेड
बढ़ते विवाद को देखते हुए डॉ. हेमंत मंडलिया ने सार्वजनिक सफाई दी है। उन्होंने दावा किया कि वायरल किया गया वीडियो एडिट किया गया है और उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि वे स्वयं ब्राह्मण समाज का सम्मान करते हैं और किसी को झाड़ू लगाने का आदेश नहीं दिया था। उन्होंने बस कर्मचारी को डांटा था। डॉ. मंडलिया ने यह भी बताया कि वे पहले उस कार्यक्रम में जाने को राजी नहीं थे, लेकिन डॉ. अंबेडकर के प्रति सम्मान के चलते बाद में गए।
यह भी पढ़ें...पाक नागरिकों को अमित शाह का अल्टीमेटम, एमपी में 228 की मौजूदगी पर केंद्र सतर्क
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक