इंदौर में पेड़ गिरने से डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां का निधन, तीन घायल
INDORE. इंदौर में सोमवार को डीआरपी लाइन में एक 70 साल पुराना पेड़ गिरने से नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां राधा देवी सिंघी का निधन हो गया। उनकी कार चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में पूर्णिमा की बहन और जीजा, ड्राइवर समेत तीन हुए हैं।
आंख के आपरेशन के बाद लौट रही थी
जानकारी के अनुसार राधिका आंख का आपरेशन कराकर लौट रही थी। कार में ड्राइवर और वह थे। तभी बारिश के चलते पेड़ गिर गया। चपेट में कार आ गई।
घटना की खबर मिली तब संभागायुक्त आईएएस भास्कर लक्षकार मीटिंग लें रहे थे, इसी में सिंघी भी बैठी हुई थी। खबर आने पर तत्काल भास्कर ने उन्हें मीटिंग से रवाना किया साथ ही अपर कलेक्टर रजनीश कसेरा को जिम्मेदारी दी तत्काल मदद करो।
अपर कलेक्टर ने किया निगम टीम को कोर्डिनेट
अपर कलेक्टर कसेरा पहले नगर निगम में रह चुके हैं। उन्होंने तत्काल पेड़ रिमूवल टीम व अन्य से समन्वय किया और टीम को पहुंचाया। मौके से तीन लोगों को बचाया गया है। लेकिन राधिका का निधन हो गया।
ये भी पढ़ें...
इंदौर में मतदाता सूची गड़बड़, चुनाव हुए तो कानून व्यवस्था बिगड़ेगी, वार्ड उपचुनाव स्थगित
इंदौर में बच्चे, बुजुर्ग को टक्कर मारने वाले DCP नेमप्लेट वाली कार की जांच शुरू
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर बड़ा पेंच, 32 जोन की तैयारी, स्थल पर अब भी सवाल
इंदौर में 11-12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट, EV से हाइड्रोजन तक बनेगा रोडमैप