इंदौर में मतदाता सूची गड़बड़, चुनाव हुए तो कानून व्यवस्था बिगड़ेगी, वार्ड उपचुनाव स्थगित

Sanjay Gupta | Sept 07, 2026, 12:58 IST
Share
indore ward bypoll postponed
indore ward bypoll postponed

इंदौर के वार्ड में होने वाले उपचुनाव को स्थगित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन और पुलिस की स्थानीय रिपोर्ट के आधार पर इन्हें स्थगित किया है।

इंदौर के वार्ड 58 में भी उपचुनाव नहीं होंगे। हाईकोर्ट के आदेश से वार्ड 60 में पहले ही स्टे हो चुका है। कारण है कि प्रशासन और पुलिस की गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि चुनाव मतदाता सूची में गड़बड़ी है। यदि इस सूची पर चुनाव कराए गए तो कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा होगी। इसलिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले मतदाता सूची की जांच और सत्यापन कराने का फैसला लिया है। जांच पूरी होने तक दोनों वार्डों के उपचुनाव को स्थगित कर दिया गया है।

6e59add7-3ec
6e59add7-3ec

c115702c-044
c115702c-044

शिकायत को सही पाया गया

मतदाता सूची को लेकर शिकायत मिलने के बाद इंदौर जोन-1 के डीसीपी से रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि अगर मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार चुनाव कराए जाते हैं तो कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। इसके बाद MP Election Commission ने फैसला लिया कि पहले मतदाता सूची का मौके पर जाकर सत्यापन और पूरी जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही उपचुनाव (Indore nagar nigam election) की आगे की प्रक्रिया तय होगी।

सूची सुधार के बाद होंगे चुनाव

आयोग ने पूरे मामले को देखते हुए इंदौर नगर निगम के वार्ड 58 और 60 की मतदाता सूची की दोबारा जांच कराने का फैसला लिया है। चुनाव से पहले मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को प्रेक्षक नियुक्त किया जा रहा है। जांच पूरी होने तक वार्ड 58 और 60 में होने वाले उपचुनाव (ByElections) का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मोहन सरकार ने दी बड़ी राहत, इंदौर नगर निगम 500 वर्गमीटर तक के नक्शे कर सकेगा पास

इंदौर नगर निगम बिल घोटाले में ED पर आंच, कोर्ट बोला अकाउंटेंट साल्वी को 15% कमीशन, गिरफ्तारी क्यों नहीं

इंदौर नगर निगम में पहली बार 5 IAS की पोस्टिंग, कलेक्टोरेट को नहीं मिला अपर कलेक्टर

इंदौर नगर निगम में 30 साल पहले 89 सफाई मित्रों की भर्ती में घोटाला, पेंशन मांगी तो हुआ खुलासा

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • MP Election Commission
  • Indore nagar nigam election
  • उपचुनाव
  • ByElections
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस