देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: SDM और नायब तहसीलदार समेत 4 सस्पेंड, न्यायिक जांच शुरू
देवास के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार सुबह हुए भीषण विस्फोट में छह मजदूरों की मौत हुई। करीब दस मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिनका इलाज देवास‑इंदौर में चल रहा है।
इस मामले में टोंकखुर्द SDM संजीव सक्सेना और टप्पा चिड़ावद के नायब तहसीलदार रवि शर्मा को सस्पेंड किया गया है। वहीं, राज्य सरकार ने एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयाेग भी गठित किया है। यह कार्रवाई उज्जैन संभागायुक्त ने की है।
वहीं, राज्य शासन ने अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दीपा मांडवे को फैक्ट्री का निरीक्षण नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसमें टोंककला चौकी प्रभारी रमनदीप हुंडल शामिल हैं।
गंभीर लापरवाही पर जांच रिपोर्ट
प्रारंभिक जांच में टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई। मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। आदेश में विस्फोटक सामग्री के सुरक्षा मानकों की अनदेखी को मुख्य कारण बताया गया है।
निलंबन आदेश और जिम्मेदार अधिकारी
14 मई को देवास पटाखा फैक्ट्री में आगजनी की घटना के बाद अनुविभागीय अधिकारी संजीव सक्सेना और नायब तहसीलदार रवि शर्मा को निलंबित किया गया। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रशासकीय निरीक्षण में नियमों की अवहेलना की। आदेश में उनके कर्तव्यों की अनियमितता और लापरवाही स्पष्ट रूप से दर्ज की गई है।
सभी अधिकारियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान दीपा मांडे का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, भोपाल निर्धारित किया गया है। संजीव सक्सेना और रवि शर्मा का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय, देवास रहेगा।
लापरवाही पर पुलिस अधिकारी निलंबित
14 मई 2026 को देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में कई लोगों की मौत और कई घायल हुए। जांच में सामने आया कि सोनकच्छ की अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दीपा मांडवे ने फैक्ट्री का निरीक्षण नहीं किया। मध्यप्रदेश शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
कर्तव्यों में उदासीनता के परिणाम
अधिकारियों की उदासीनता और कर्तव्यों में लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय रहेगा। जांच आयोग से रिपोर्ट आने तक स्थिति पर नजर रखी जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का mr-x : मेन खिलाड़ी को सामने लाने में फूल रहे हाथ-पैर
देवास पटाखा फैक्ट्री धमाका: सरकार का बड़ा फैसला, HC के रिटायर्ड जज करेंगे हादसे की न्यायिक जांच
देवास में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, पुलिस ने फैक्टरी मालिक को दबोचा
तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 की मौत, छह लोग घायल