देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का mr-x : मेन खिलाड़ी को सामने लाने में फूल रहे हाथ-पैर

Pawan Modiya | May 15, 2026, 19:43 IST
Share
WhatsApp Image 2026-05-15 at 6.06.11 PM
WhatsApp Image 2026-05-15 at 6.06.11 PM

देवास पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 5 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब इतने ही गंभीर घायल हैं। वैसे तो इस मामले में अनिल मालवीय नाम के शख्स को आरोपी बना दिया गया है, मगर असली खिलाड़ी कोई और ही है। कौन है ये Mr-X जो फैक्टरी का असली कर्ता-धर्ता है…

समझें क्या है पूरा मामला

देवास के टोंक कलां में गुरुवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 5 लोगों की मौत हुई और दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। इनमें से पांच लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। FSL (Forensic Science Laboratory) रिपोर्ट के अनुसार दो रसायनों का असंतुलित मिश्रण विस्फोट की वजह बना। इधर फैक्ट्री की असली साझेदारी में एक बड़े नेता Mr-X का नाम सामने आ रहा है। अफसर परेशान हैं कि सब पता होने के बाद भी इनका नाम कैसे सामने लाएं। इसलिए दो रिपोर्ट बनाने की तैयारी की जा रही है।
हादसे की पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/dewas-tonk-kalan-firecracker-factory-blast-news-11833510

सबसे बड़ा सवाल- Mr-X कौन है?

thesootr की पड़ताल में सामने आया है कि इस फैक्ट्री के पीछे कई किरदार हैं। आइए इसे किरदार दर किरदार समझते हैं-

1. मुकेश विज हिमाचल प्रदेश के एक बड़े कारोबारी मनीष विज ने देवास में यह फैक्ट्री घोस्ट तरीके से खोली थी। मतलब उनका नाम कागजों में नहीं है। मुकेश का हरियाणा में भी अच्छा खासा कारोबार है।

2. Mr-X मुकेश विज की पार्टनरशिप इलाके के एक बेहद ताकतवर नेता से है, जिन्हें इस रिपोर्ट में Mr-X कहा जा रहा है।

3. अनिल मालवीय हादसे के बाद मुख्य आरोपी और फैक्टरी मालिक के रूप में अनिल मालवीय का नाम सामने आ रहा है। लेकिन thesootr को मिली जानकारी के अनुसार अनिल तो केवल मोहरा है। उसके नाम के कागजों से काम चल रहा है।

4- राहुल व्यास Mr-X का बेहद करीबी शख्स है- राहुल व्यास। वह इस नेता के नाम की धाक दिखाकर शासन और प्रशासन से फैक्ट्री का काम करवाता था। यानी इस कारोबार में हर तरह की उठा पटक में कहीं न कहीं राहुल जरूर होता है।

अब अफसर परेशान, इसलिए एक हादसा, दो रिपोर्ट

हालांकि जांच में लगे अफसरों ने सारे तार खोज लिए हैं। पर Mr-X की राजनीतिक ताकत के कारण कार्रवाई में अड़चन आ रही है। इसीलिए दो अलग-अलग रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं। एक रिपोर्ट वह है जो आधिकारिक तौर पर जमा होगी। दूसरी रिपोर्ट में Mr-X के पूरे कारनामों का ब्योरा है, जो अलग से मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी संगठन को सौंपी जाएगी। इसके पीछे अफसरों का तर्क है कि इतनी लापरवाही बरती गई कि कह नहीं सकते। कम से कम मानवीय आधार पर तो अलग से रिपोर्ट बनाकर उच्च स्तर पर दी जा सकती है। हम, वही कर रहे हैं। thesootr भी Mr-X का नाम सामने नहीं ला रहा, क्योंकि वह कागजों में है ही नहीं।

FSL ने बताई विस्फोट की वजह

एल्युमीनियम और पोटेशियम नाइट्रेट के असंतुलित मिश्रण और अत्यधिक गर्मी के कारण मिश्रण के भीतर भारी गैसें बन गईं, जिससे गैसों में दहन और चिंगारी उत्पन्न हुई और अंततः विस्फोट हुआ।

पुणे के विशेषज्ञों की निजी FSL रिपोर्ट भी यही बात सुझाती है। एल्युमीनियम पाउडर, जो कि एक विस्फोटक पाउडर है और शोरा (पोटैशियम नाइट्रेट), जो इस पाउडर के दहन में सहायक होता है, इन दोनों का 2 से 3 किलोग्राम का असंतुलित मिश्रण सुबह लगभग 10 से 10:30 बजे के बीच तैयार किया गया था।

क्या है इस खबर का महत्व?

यह खबर कई स्तरों पर जरूरी है। पहली बात, देवास ब्लास्ट सिर्फ एक हादसा नहीं है। यह औद्योगिक लापरवाही, अवैध कारोबार और राजनीतिक संरक्षण का मेल है। पटाखा फैक्ट्री में बिना उचित सुरक्षा के विस्फोटक रसायन मिलाए जा रहे थे। इसमें मजदूरों की जान को कोई अहमियत नहीं दी गई। दूसरी बात, FSL जांच ने साफ किया कि एल्युमीनियम पाउडर जैसा खतरनाक पदार्थ बिना किसी सुरक्षित प्रक्रिया के इस्तेमाल हो रहा था। तीसरी और सबसे चिंताजनक बात है Mr-X का मामला। जब एक ताकतवर राजनेता के नाम की आड़ में गैर-कानूनी काम होता है और अफसर डर से दो-दो रिपोर्ट बनाते हैं, तो यह संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 हर नागरिक को जीवन का अधिकार देता है। मजदूरों की असुरक्षित मौत इसी अधिकार का हनन है। साथ ही, शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग लोकतांत्रिक जरूरत है।

जरूरी FAQ

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में कितनी मौतें हुईं और क्यों हुआ धमाका?

देवास के टोंक कलां में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में कुल 5 लोगों की मौत हुई। FSL रिपोर्ट के मुताबिक एल्युमीनियम पाउडर और पोटैशियम नाइट्रेट का असंतुलित मिश्रण तैयार किया गया था। इस मिश्रण में नाश्ते के ब्रेक के दौरान भारी गैसें जमा हो गईं। ब्रेक के बाद जब मिश्रण को हिलाया गया तो गर्मी से गैसें सक्रिय हो गईं और भयानक विस्फोट हुआ। घटना के वक्त फैक्ट्री में 15 से 20 मजदूर मौजूद थे।

देवास ब्लास्ट में Mr-X कौन है और उनका इस फैक्ट्री से क्या संबंध है?

Mr-X इलाके के एक बेहद ताकतवर राजनेता हैं, जिनका नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। thesootr की जांच के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कारोबारी मनीष विज ने Mr-X के साथ पार्टनरशिप में यह पटाखा फैक्ट्री खोली थी। फैक्ट्री का लायसेंसी चेहरा अनिल मालवीय को बनाया गया था। Mr-X का करीबी राहुल व्यास नेता के नाम की दहशत से सरकारी काम करवाता था। इनकी राजनीतिक ताकत के कारण अफसर खुलकर कार्रवाई नहीं कर पा रहे।

देवास ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने क्या कदम उठाए?

CM डॉ. मोहन यादव ने घटना के तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और वरिष्ठ अफसरों को घटनास्थल पर भेजा। जांच के आदेश दिए गए। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान हुआ। घायलों का इलाज निशुल्क कराने का फैसला लिया गया। फैक्ट्री के लायसेंसी अनिल मालवीय को पुलिस ने हिरासत में लिया। CM ने खुद इंदौर जाकर घायलों से मुलाकात की और रासुका लगाने की बात कही।

ये खबरें भी पढ़ें...

देवास ब्लास्ट के बाद वायरल फोटो पर सियासी घमासान,“हादसे के बाद दूरी… लेकिन हादसे से पहले किसके साथ खड़े थे नेता?”

देवास में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत, पुलिस ने फैक्टरी मालिक को दबोचा

देवास कलेक्ट्रेट में कलेक्टर बनकर फर्जीवाड़ा कर रहे बाबू, बिना अनुमति जारी किये फर्जी आदेश

देवास में सिलेंडर पर 'संग्राम' : दामाद ने नहीं भेजी गैस टंकी तो ससुरालियों ने घर पहुंच की तोड़फोड़

Tags:
  • देवास
  • पटाखा फैक्ट्री
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • पटाखा फैक्ट्री विस्फोट
  • FSL रिपोर्ट
  • पोटैशियम नाइट्रेट
  • एल्युमीनियम पाउडर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा