देवास ब्लास्ट के बाद वायरल फोटो पर सियासी घमासान,“हादसे के बाद दूरी… लेकिन हादसे से पहले किसके साथ खड़े थे नेता?”

Ramanand Tiwari | May 14, 2026, 23:34 IST
Share
dewas-firecracker-factory-blast-mp-politician-viral-photo-controversy
Photograph: (the sootr)

देवास में हुए विस्फोट ने सत्ता और सिस्टम पर नए सवाल खड़े किए हैं। हादसे के बाद वायरल फोटो ने राजनीतिक घमासान बढ़ा दिया है। क्या नेताओं ने फैक्ट्रियों पर कार्रवाई में लापरवाही बरती?

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट ने सिर्फ कई घरों के चिराग नहीं बुझाए, बल्कि सत्ता, सिस्टम और राजनीतिक रिश्तों पर भी नए सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद बीजेपी सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और फैक्ट्री संचालक अनिल मालवीय की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अब बहस सिर्फ विस्फोट तक सीमित नहीं है, बल्कि इस बात पर भी हो रही है कि क्या राजनीतिक पहुंच और स्थानीय प्रभाव के कारण ऐसी फैक्ट्रियों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हो पाती?

वायरल फोटो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

देवास ब्लास्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से शेयर की जा रही है। तस्वीर में बीजेपी सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी फैक्ट्री संचालक अनिल मालवीय के साथ नजर आ रहे हैं।

हादसे के बाद यह फोटो अब राजनीतिक हमलों का बड़ा आधार बन गई है। विपक्ष से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक सवाल उठा रहे हैं कि जिन फैक्ट्रियों को लेकर पहले से शिकायतें थीं, क्या उन्हें किसी स्तर पर संरक्षण मिला हुआ था?

सांसद से क्या है कनेक्शन?

सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि सांसद और फैक्ट्री संचालक के बीच आखिर संबंध कितने करीबी थे? हालांकि सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने इस पूरे मामले में अपनी सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का परिचित होना या फोटो खिंचवा लेना इस बात का प्रमाण नहीं कि उसके गलत कामों का समर्थन किया जा रहा है।

सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का पक्ष

द सूत्र से चर्चा में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा-

यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बहुत से कार्यकर्ता और मिलने-जुलने वाले लोग आते रहते हैं। कौन किसके साथ फोटो खिंचवा रहा है, इस पर हमारा नियंत्रण नहीं हो सकता। किसी व्यक्ति के निजी जीवन या उसके व्यवसायिक कार्यों से हमारा कोई सरोकार नहीं है। अगर किसी ने नियम तोड़े हैं तो कानून अपना काम करेगा।
सांसद के इस बयान के बाद भी सोशल मीडिया पर बहस थमती नजर नहीं आ रही। लोग पूछ रहे हैं कि यदि स्थानीय स्तर पर अवैध संचालन की शिकायतें पहले से थीं, तो जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने कितनी गंभीरता दिखाई?

हर हादसे के बाद क्यों दोहराई जाती है वही कहानी?

मध्य प्रदेश में फैक्ट्री विस्फोट और अवैध संचालन के मामले नए नहीं हैं। पहले भी कई हादसों में मजदूरों की जान जा चुकी है। हर बार हादसे के बाद जांच बैठती है। मुआवजे का ऐलान होता है। नेता संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। लेकिन कुछ समय बाद पूरा मामला ठंडा पड़ जाता है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ऐसी फैक्ट्रियां हादसे से पहले प्रशासन की नजर में क्यों नहीं आतीं?

नेता प्रतिपक्ष ने भी सरकार को घेरा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस पूरे मामले को प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्ट सिस्टम का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि देवास विस्फोट सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की विफलता है। मजदूर मामूली दिहाड़ी के लिए अपनी जान जोखिम में डालते रहे और जिम्मेदार विभाग आंखें बंद किए बैठे रहे।

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे थे, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई और आखिर मौत का यह कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा था?

जनता पूछ रही है असली सवाल

  • क्या फैक्ट्री नियमों के तहत संचालित हो रही थी?
  • शिकायतों के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
  • क्या राजनीतिक पहुंच के कारण प्रशासन नरम रहा?
  • हर हादसे के बाद सिर्फ मुआवजा ही समाधान क्यों बन जाता है?
देवास ब्लास्ट अब सिर्फ एक औद्योगिक हादसा नहीं रह गया है। यह मामला सिस्टम की जवाबदेही, राजनीतिक नजदीकियों और प्रशासनिक कार्रवाई पर भी बड़ा सवाल बन चुका है।

यह खबरें भी पढ़ें...

बीजेपी में “छोटे पर गाज, बड़े को नोटिस? शक्ति प्रदर्शन पर कार्रवाई ने खड़े किए संगठन के दोहरे मापदंड पर सवाल

पन्ना टाइगर रिजर्व में अवैध प्रवेश: जीतू पटवारी पर FIR, वन विभाग की कार्रवाई

इंदौर में 'अली' बनकर किया 12 साल शोषण : रसूखदार कॉलोनाइजर पर कोर्ट का बड़ा फैसला

प्रमोशन पर लटकेगी तलवार? सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से निगम और शासन में मची खलबली

Tags:
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • सोशल मीडिया
  • सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी
  • प्रशासनिक लापरवाही
  • देवास पटाखा फैक्ट्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा